फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ludhiana Election Candidates Vision About Ludhiana

कुछ यूं करेंगे प्रत्याशी लुधियाना का विकास, पढ़िए

Sat, 19 Apr 2014 03:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sat, 19 Apr 2014 03:26 PM IST
विज्ञापन
Ludhiana Election Candidates Vision About Ludhiana

शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार मनप्र्रीत सिंह अयाली ने कहा कि यदि वे लुधियाना के सांसद बने तो शहर में ट्रैफिक, बुड्ढा नाला, अवैध तरीके से हो रही डेवलपमेंट इत्यादि समस्याओं का समाधान कराएंगे।

विज्ञापन


शहर के हर कोने पर सरकारी अस्पताल खोले जाएंगे और राजिंदरा या पीजीआई की तर्ज पर एक बड़ा सरकारी अस्पताल बनाएंगे। इसके अलावा केंद्रीय विद्यालय बनाया जाएगा और पंजाब कृषि विश्वविद्यालय को मजबूत करने के लिए फंड दिलाए जाएंगे।
विज्ञापन


माइक्रो स्मॉल एंड मीडियम इंटरप्राइजेज को लोन की सीमा एक से बढ़ा कर पांच करोड़ की जाएगी। शहर को हर हाल में भ्रष्टाचार और नशा मुक्त बनाया जाएगा।

नशे के खिलाफ स्कूल एवं कालेज के बच्चों को जागरूक किया जाएगा। कृषि को फायदेमंद बनाने के लिए  कोआपरेटिव फार्मिंग को बढ़ावा दिया जाएगा।

बिट्टू ने कहा: नशा उन्मूलन प्राथमिकता

Ludhiana Election Candidates Vision About Ludhiana

कांग्रेस के उम्मीदवार एवं श्री आनंदपुर साहिब से सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि यदि वे सांसद बने तो नशे पर काबू पाने के लिए नशा छुड़ाओ केंद्र बनाने के साथ साथ रिहेबिलिटेशन सेंटर भी बनवाएंगे।

बेहतर सेहत सुविधाओं के लिए चंडीगढ़ की तर्ज पर पीजीआई लाएंगे। औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बीस हजार करोड़ का पैकेज लाएंगे। एक साल में लुधियाना के एयरपोर्ट का विकास कराएंगे।

फुलका के विचार: निर्यात बढ़ाने को ठोस उपाय करेंगे

Ludhiana Election Candidates Vision About Ludhiana

आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार एचएस फुलका ने कहा कि यदि वे सांसद बने तो देश में लुधियाना की आवाज बनेंगे। फुलका ने कहा कि वे किसी भी हाल में नशे को बढ़ावा नहीं देंगे। नशे से नेता रुपये बना रहे हैं, इसीलिए चुनावों में करोड़ों खर्च हो रहा है। पालिसी बनाते वक्त लोगों को पावर दी जाएगी।

बिजली की दरों को लेकर लोगों को लेवल प्लेइंग फील्ड दिया जाएगा। लुधियाना के निर्यात को बढ़ाने के लिए ठोस उपाय किए जाएंगे, ताकि यहां के उद्योग प्रफुल्लित हो सके। राइट टु सर्विस एक्ट को कारगर तरीके से लागू कराया जाएगा। तीन माह में लागू न किया तो सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन भी करेंगे। अदालत का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा।

दहेज प्रथा और छेड़छाड़ खत्म करने के लिए एनजीओ को सक्रिय किया जाएगा। ऐसा सिस्टम विकसित किया जाएगा कि छोटे छोटे कामों के लिए लोगों को सांसद के पास न आना पड़े।

राजनेता और पुलिस के नेक्सस को खत्म कराया जाएगा, ताकि पुलिस नेता एवं वीआईपी की बजाए आम आदमी की सुरक्षा पर ध्यान दे।    

विज्ञापन

उम्मीदवारों की नजर में लुधियाना की समस्याएं

Ludhiana Election Candidates Vision About Ludhiana
- बढ़ता ट्रैफिक बना आफत
- बुड्ढा नाला कर रहा बीमार
- प्रदूषण से लोगों की सेहत पर असर
- कमजोर औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर
- शहर में अवैध कालोनियों का जमावड़ा
- कमजोर सेहत सुविधाएं
- पीएयू में फंड की किल्लत से रिसर्च प्रभावित
- भ्रष्टाचार से मुश्किल हुआ जीवन
-नशा से युवाओं की बर्बादी
- बेरोजगारी के चलते युवा परेशान
- कानून व्यवस्था की खराब स्थिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed