फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   'love story of ram sajivan', play in tagore theater

राम सजीवन की प्रेम कथा में दिखीं युवाओं की भावना

Fri, 27 Dec 2013 01:34 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 27 Dec 2013 01:34 AM IST
विज्ञापन
'love story of ram sajivan', play in tagore theater

ग्रामीण परिवेश से निकलकर एक सहज सा युवक शहरी परिवेश में पहुंचता है। अपनी क्रांतिकारी विचारधारा से जब वह समाज को बदलने की कोशिश करता है लेकिन उसके रास्ते में आता है उसका एकतरफा प्यार।

विज्ञापन


यह कहानी है लेखक उदय प्रकाश के लिखे नाटक राम सजीवन की प्रेम कथा का। इसका मंचन वीरवार को चंडीगढ़ के टैगोर थिएटर में अलंकार थिएटर ग्रुप द्वारा किया गया। इसे लोगों ने काफी पसंद किया।
विज्ञापन


नाटक में दिखाया गया कि गांव का एक लड़का राम सजीवन नई दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने आता है। यहां वह देखता है कि शहरी लोग अपनी चीजों के लिए कितना खर्चा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका विचार है कि यह पैसा गरीबों की भूख मिटाने में काम आ सकता है। वह कविताएं लिखने लगता है। यहां उसकी मुलाकात होती है कैंब्रिज से पढ़कर लौटी लड़की अनीता चांदीवाला से।

वह सोचता है कि लड़की उसको प्यार करती है लेकिन ऐसा होता नहीं है। वह एक दिन लड़की को प्रेम पत्र देता है। लड़की इसकी शिकायत कालेज में कर देती है।

कालेज राम सजीवन को बाहर का रास्ता दिखा देता है। एक साल बाद वह कालेज में फिर से लौटता है तो जन आंदोलन से जुड़ जाता है। नाटक के अंत में दिखाया गया है कि राम सजीवन टूट जाता है।


कलाकार
ओमप्रकाश, सुमीत कालिया, राजेश कुमार कश्यप, शिवानी, मधुसूदन कौशल, नितिन शर्मा, प्रिया, जस्सी, प्रोमिला, अभिषेक, अदिति, खुशबू शर्मा, नितिन त्रिपाठी, मोहित, ज्योति, हिना, प्रशांत और लखविंदर, मंजू यादव और चक्रेश कुमार यादव

लाइटिंग और डिजाइनिंग- अलंकार थिएटर ग्रुप
डायरेक्शन- अलंकार थिएटर ग्रुप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed