फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Looted in Money Exchange Store in Ludhiana

लड़की को थप्पड़ जड़े, चाकू दिखाया और ले गया 4 लाख, सब कुछ CCTV में रिकार्ड

Mon, 13 Nov 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Mon, 13 Nov 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
Looted in Money Exchange Store in Ludhiana
लुधियाना में मनी एक्‍सचेंज की दुकान में लूट
लुधियाना के बस्तो जोधेवाल के इलाके में रविवार को सुबह लुटेरा गिरोह के एक सदस्य ने कालड़ा ट्रैवल मनी एक्सचेंजर की शॉप को निशाना बनाया। लुटेरे ने दुकान में बैठी युवती को चाकू दिखाकर धमकाया और चार लाख रुपये लूटकर फरार हो गया।
विज्ञापन


जब युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने टेप से उसका मुंह बंद करने की कोशिश की और उसे थप्पड़ भी मारे। जिससे युवती डर गई। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार होने में कामयाब हो गया। सूचना के बाद एडीसीपी रघुवीर सिंह, एसीपी ईस्ट पवनजीत चौधरी और थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शॉप में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पता चला कि युवक ने मुंह पर रुमाल बांधा था। दुकान मालिक के शहर से बाहर होने के कारण डीवीआर कमरे वाली चाबी उसके पास थी। जिस कारण पुलिस को फुटेज नहीं मिल सकी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली है। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


नूरवाला मेन रोड पर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोल्डी की कालड़ा ट्रैवल्स के नाम से दुकान है। जहां मनी एक्सचेंज का भी काम होता है। रविवार को दुकान मालिक गुरप्रीत सिंह शहर से बाहर गए थे। रविवार को दुकान पर काम करने वाली लड़की सारिणी शर्मा ने दुकान खोली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Looted in Money Exchange Store in Ludhiana
लुधियाना में मनी एक्‍सचेंज की दुकान में लूट
सारिणी शर्मा का कहना है कि कल की पेमेंट करीब 4 लाख 5 हजार रुपये उसके पास थी। वह रात घर ले गई और सुबह एक्टिवा पर वापस दुकान पर ले आई। उसने पेमेंट दराज में रख दी। कुछ देर बाद एक युवक अंदर आया। उसने कैप वाली टी-शर्ट पहनी हुई थी और मुंह पर रुमाल बांधा था।

उसने पीठ पर एक काले रंग का बैग भी टांग रखा था। जैसे ही युवक ऑफिस के अंदर आया, उसने बैग से चाकू निकाल लिया। सारिणी का कहना है कि युवक ने उसे शोर न मचाने की धमकी दी और फिर एक टेप का रोल निकाल कर टेप से उसका मुंह बांधने लगा। लेकिन, उसने टेप मुंह से हटा दी।

उसके बाद युवक ने उसे चांटे मारने शुरू कर दिए और उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया। उसके बाद दराज से कैश निकाल कर बाहर की तरफ फरार हो गया। सारिणी का कहना है कि ऑफिस के अंदर से एक रास्ता दुकान मालिक के घर पर जाता है। वह भागते हुए घर गई और वारदात के बारे में बताया। जब तक मालिक का भाई और लड़की का भाई बाहर पहुंचे लुटेरा भाग चुका था।

Looted in Money Exchange Store in Ludhiana
लुधियाना में मनी एक्‍सचेंज की दुकान में लूट
लड़की का भाई और पिता भी सुबह दुकान पर थे
लड़की के कहने के मुताबिक दुकान मालिक घर पर नहीं था। वह और उसका भाई रात दुकान मालिक के घर ही सोए थे। सुबह 8 बजे उठकर वह घर नहाने गई थी। तब पेमेंट भी अपने साथ घर ले गई थी। बाद में 9 बजे ऑफिस पहुंची। तब उसके पिता भी साथ आए थे। दुकान खोल कर वह बैठ गई, और उसके पिता चले गए। वारदात के बाद उसका भाई भी अपने काम पर चला गया था।

बाहर लगे हैं 4 सीसीटीवी कैमरे
मनी एक्सचेंजर की दुकान के अंदर 3 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। जबकि बाहर एक कैमरा लगा है। डीवीआर ऊपर बने घर पर थे। मालिक गुरप्रीत के पास ही चाबी थी, जहां डीवीआर छुपा कर रखा हुआ था। लड़की का कहना है कि वारदात के बाद आरोपी बाहर की तरफ भागा। वहीं, पड़ोसी दुकानदार का कहना है कि एक लड़का मनी-एक्सचेंजर की दुकान से निकला जरूर था।

लेकिन, वह भागने की बजाय पैदल जा रहा था। उसके अलावा किसी ने शोर कोई मचाया और न ही उन्हें ऐसा लगा कि कोई वारदात करके निकल रहा है। एडीसीपी 4 रघुवीर सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली है। लड़की और उसके पिता और भाई से भी पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद ही और कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed