{"_id":"6628a02e54a4c721cc08b4d8","slug":"long-line-of-candidates-for-congress-ticket-in-ludhiana-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana Loksabha Seat: कांग्रेस की टिकट के दावेदारों की लंबी लाइन, सोशल मीडिया पर हो रहा शक्ति प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana Loksabha Seat: कांग्रेस की टिकट के दावेदारों की लंबी लाइन, सोशल मीडिया पर हो रहा शक्ति प्रदर्शन
Wed, 24 Apr 2024 12:31 PM IST
निवेदिता वर्मा
विकास मल्होत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
विकास मल्होत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 24 Apr 2024 12:31 PM IST
सार
भाजपा की तरफ से सबसे पहले उम्मीदवार का एलान कर बिट्टू को चुनाव मैदान में उतार दिया गया। उसके बाद आप ने भी मौजूदा विधायक अशोक पराशर पप्पी पर दांव खेला। शिरोमणि अकाली दल ने अपने पूर्व विधायक और पूर्व जिला प्रधान रंजीत सिंह ढिल्लों को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
लुधियाना में दो कांग्रेसियों के बीच सोशल मीडिया पर जंग
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के एलान का सिलसिला जारी है। कांग्रेस की तरफ से पांच सीटों पर उम्मीदवार की घोषणा बाकी है। इन पांच सीटों पर कांग्रेस के कई नेताओं की दावेदारी भी सामने आ रही है।
विज्ञापन
लुधियाना सीट पर सभी की निगाहें है कि कांग्रेस किसे चुनाव मैदान में उतारेगी। कांग्रेस की तरफ से दो बार सांसद चुने जाने वाले लुधियाना से सांसद रवनीत सिंह बिट्टू पाला बदलकर इस बार भाजपा की तरफ से चुनाव लड़ रहे है। इसके बाद कांग्रेस उनके खिलाफ किसे मैदान में उतारेगी, इस पर सस्पेंस बरकरार है। लुधियाना सीट पर दावेदारों की लाइन इतनी लंबी है कि टिकट बंटवारे को लेकर भी कांग्रेस नेताओं में कहीं न कहीं फूट नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर सभी के उम्मीदवार अपने चहेते नेता के लिए दावेदारी के साथ सात सीट पक्की बता रहे हैं। अब यह समय ही बताएगा कि कांग्रेस बिट्टू के खिलाफ किसे चुनाव मैदान में उतारती है।
विज्ञापन
भाजपा की तरफ से सबसे पहले उम्मीदवार का एलान कर बिट्टू को चुनाव मैदान में उतार दिया गया। उसके बाद आप ने भी मौजूदा विधायक अशोक पराशर पप्पी पर दांव खेला। शिरोमणि अकाली दल ने अपने पूर्व विधायक और पूर्व जिला प्रधान रंजीत सिंह ढिल्लों को मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस की तरफ से जिला प्रधान संजय तलवाड़ के समर्थक सोशल मीडिया फेसबुक पर पोस्टें डाल रहे हैं कि करों तैयारी संजय तलवाड़ आ रहा है, जबकि आशु के समर्थक पोस्ट डाल रहे हैं कि लुधियाना को सिर्फ आशु ही काफी है। जाहिर है कि टिकट बंटवारे को लेकर भी कांग्रेस बंटी हुई है और उनके समर्थक भी बंट चुके हैं।
विज्ञापन
वहीं पूर्व विधायक सुरिंदर डावर और पूर्व मंत्री राकेश पांडे के समर्थक भी उनके लिए दावेदारी जता रहे हैं। इसे लेकर कांग्रेस हाईकमान भी ऐसे उम्मीदवार पर दांव खेलने की कोशिश में है कि जिस पर किसी लोकल नेता को परेशानी न हो। सोशल मीडिया पर हो रही लड़ाई को भी कांग्रेस हाईकमान अलग-अलग नजरों से देख रहा है। यह चर्चा होने लगी थी कि पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा को चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है और साथ ही साथ पूर्व खेल मंत्री परगट सिंह भी लाइन में है। इतने सारे नामों को लेकर कांग्रेस हाईकमान भी दुविधा में पड़ गया है कि आखिर टिकट किसे दी जाए और आराम से बिना किसी विरोध के जीत हासिल की जा सके।