{"_id":"236e972bac2dae525512246881ca1d81","slug":"loksabha-elections-bjp-kiran-kher-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रत्याशी किरण खेर ने गुरुद्वारा साहिब में शीश नवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रत्याशी किरण खेर ने गुरुद्वारा साहिब में शीश नवाया
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 20 Mar 2014 05:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ से बीजेपी की चुनाव उम्मीदवार किरण खेर आज सेक्टर 34 स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुंची और गुरू के दर पर शीश नवाया। किरण खेर ने कीर्तन भी सुना और लंगर हॉल में जाकर प्रसाद चखा। उन्होंने चाय भी पी। गुरुद्वारा में उनके नाम से अरदास भी की गई।
किरण खेर ने बातचीत के दौरान बताया कि कोई भी काम शुरू करने से पहले रब के दर पर शीश झुकाना अच्छा होता है, क्योंकि इंसान को जो भी मिलता है वो रब की मेहर से ही मिलता है। मैं एक सरदारनी हूं, इसलिए मैं गुरुद्वारा आकर रब का शुक्रिया अदा करने आई हूं कि उन्होंने मुझे चंडीगढ़ वासियों की सेवा करने का मौका दिया।
गुरुद्वारा साहिब पहुंची किरण खेर को सिरोपा भेंट नहीं किया गया। ऐसा न करने का कारण पूछे जाने पर गुरुद्वारा प्रधान अमर सिंह ने बताया कि चुनाव का समय चल रहा है और इस समय में हम किसी भी पार्टी के उम्मीदवार को सिरोपा भेंट नहीं करेंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर किरण खेर के साथ बीजेपी के पूर्व सांसद सत्यपाल जैन, शिरोमणि अकाली दल के प्रदेश अध्यक्ष जगजीत सिंह कंग, पार्षद मलकीत सिंह, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन व काफी संख्या में अकाली और बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे। बता दें कि भाजपा प्रत्याशी किरण खेर कल अपना चुनाव नामांकन भरेंगी।