फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Loksabha Election, Patiala, Punjab, Parneet Kaur

पटियाला के रण में फंसी हैं परनीत कौर

Sun, 30 Mar 2014 10:45 AM IST
अखिल तलवार/अमर उजाला, चंडीगढ़
अखिल तलवार/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 30 Mar 2014 10:45 AM IST
विज्ञापन
Loksabha Election, Patiala, Punjab, Parneet Kaur
लगातार तीन बार पटियाला संसदीय सीट से शाही अंदाज में जीतने वाली परनीत कौर इस बार पटियाला के रण में फंसी नजर आ रही हैं। क्योंकि उनकी चुनावी कमान संभालने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह इस बार खुद अमृतसर से चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं, नाभा के विधायक साधू सिंह धरमसोत को भी फतेहगढ़ साहिब से टिकट दिया गया। दोनों नेताओं का अपने हलकों से बाहर होना कांग्रेस के लिए मुश्किल बन सकता है।
विज्ञापन

विधायकों का कैप्टन से 36 का आंकड़ा

Loksabha Election, Patiala, Punjab, Parneet Kaur
पटियाला संसदीय सीट के नौ विधानसभा हलकों में से पांच पर कांग्रेस काबिज है। पटियाला अर्बन से विधायक कैप्टन अमरिंदर और नाभा के विधायक धरमसोत इस बार पटियाला के रण से बाहर हैं।

बाकी विधायकों में पटियाला रूरल से ब्रह्म मोहिंद्रा, सनौर से लाल सिंह और नाभा के पूर्व विधायक रणदीप नाभा के साथ कैप्टन परिवार का छत्तीस का आंकड़ा रहा है। रणदीप नाभा ने कैप्टन के खिलाफ सबसे पहली मीटिंग बुलाई थी।

आमने-सामने घर होने के बावजूद ब्रह्म मोहिंद्रा के साथ कैप्टन परिवार के संबंध अच्छे नहीं रहे। अभी तक वह चुनाव में चले नहीं है। उम्मीद की जा रही है कि जब कैप्टन उनके घर जाकर मनाएंगे तो वह साथ चलेंगे, लेकिन कितना साथ देंगे, यह पता नहीं।

लाल सिंह कर सकते हैं हंगामा

Loksabha Election, Patiala, Punjab, Parneet Kaur
लाल सिंह ने प्रताप बाजवा के प्रधान बनने के बाद सबसे पहले कैप्टन के खिलाफ मोर्चा खोला था। पटियाला में हुए एक समागम के दौरान परनीत कौर और बाजवा की मौजूदगी में उन्होंने कैप्टन के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली थी।

कुछ दिन पहले तक लाल सिंह कैप्टन के विरोध में ही नजर आ रहे थे, लेकिन परनीत कौर के टिकट का ऐलान होने के बाद सबसे पहली चुनावी मीटिंग लाल सिंह ने की। वह चुनाव में क्या गुल खिलाएंगे, यह किसी को नहीं पता।

परनीत कौर सिर्फ राजपुरा सीट को लेकर आश्वस्त हैं, यहां के विधायक हरदयाल कंबोज पूरी तरह प्रचार में जुटे हैं। बाकी चार सीटों घनौर, समाना, शुतराणा और डेराबस्सी में शिअद विधायक हैं।

डेराबस्सी में कांग्रेस कमजोर, तो शिअद बेहद मजबूत है। पिछली बार एनके शर्मा को कड़ी टक्कर देने वाले दीपइंदर सिंह ढिल्लों अब पटियाला से उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन

दो दल लगातार बोल रहे हैं धावा

Loksabha Election, Patiala, Punjab, Parneet Kaur
किला ध्वस्त करने में लगे अकाली
एक तरफ कांग्रेस कमजोर लग रही है तो दूसरी तरफ अकाली दल लगातार हमले बोल रहा है। इसी कड़ी में अकालियों ने पटियाला अर्बन के वार्ड से कांग्रेसी पार्षद जॉनी कोहली को शामिल कर लिया। निगम चुनाव में अकालियों की धक्केशाही के बीच भी जॉनी जीत गए थे। उनके जाने से कांग्रेस को नुकसान होगा।

आप उम्मीदवार भी बने मुसीबत
परनीत कौर एक तरफ अकालियों से टक्कर ले रही हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डॉ. धर्मवीर गांधी भी उनके लिए मुसीबत बन रहे हैं। डॉ. गांधी को सबसे ज्यादा समर्थन पटियाला अर्बन व रूरल हलकों से मिल रहा है। यही दोनों हलके कांग्रेस का गढ़ हैं। यहां से आप जितने भी वोट लेकर जाएगी, ज्यादा नुकसान कांग्रेस का ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed