फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Loksabha Election in Chandigarh

अनुपम खेर को बूथ-बूथ घुमा रहे हैं भाजपाई

Thu, 10 Apr 2014 01:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 10 Apr 2014 01:48 PM IST
विज्ञापन
Loksabha Election in Chandigarh
चंडीगढ़ में भाजपा के कार्यकर्ता चुनाव प्रत्याशी किरण खेर के पति अनुपम खेर के स्टारडम का बखूबी प्रयोग कर रहे हैं। चंडीगढ़ में आज मतदान चल रहा है। ऐसे में भाजपाई अनुपम खेर को बूथ-बूथ घुमा रहे हैं।
विज्ञापन


पूरे दल-बल के साथ अनुपम खेर को पोलिंग बूथों की सैर कराई जा रही है, जहां अनुपम लोगों से मिल रहे हैं और किरण के पक्ष में वोट डालने की अपील भी कर रहे हैं।
विज्ञापन


बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन खुद अनुपम खेर को पोलिंग बूथों के दौरे पर ले जा रहे हैं। भाजपाइयों की इस गतिविधि से लगता है कि वे अनुपम खेर के स्टारडम के जरिए चंडीगढ़ में बीजेपी और नरेंद्र मोदी की लहर बनाने की कोशिश्ा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद अनुपम कहते हैं कि चंडीगढ़ में मोदी की लहर बनी हुई है। ऐसे में निश्चित ही इस बार के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी की ही जीत होगी। उधर भाजपाइयों के इस कदम से कांग्रेसी और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता नाराज हैं।

उन्होंने भाजपाइयों पर अनुपम खेर के सेलिब्रिटी होने का फायदा उठाने का आरोप लगाया है और अनुपम खेर को बूथ-बूथ घुमाने पर आपत्ति जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed