फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   loksabha election camaign : again issue of Sonia gandhi foreign origin

'बाहरी' कहने पर जेटली ने अब सोनिया पर चलाए तीर

Mon, 24 Mar 2014 08:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 24 Mar 2014 08:57 AM IST
विज्ञापन
loksabha election camaign : again issue of Sonia gandhi foreign origin

कांग्रेस की ओर से खुद को बाहरी प्रत्याशी बताए जाने से बिफरे जेटली ने कहा कि अगर उनकी रगों में अमृतसर का खून होने के बावजूद मैं बाहरी हूं तो कांग्रेसी ये बताएं कि सोनिया गांधी कहां की है।

विज्ञापन


जेटली के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि जेटली जैसे सुलझे नेता ने इस तरह का बयान देकर बहस के स्तर को नीचे गिरा दिया है। उन्होंने कहा कि जेटली को भारत की संस्कृति की जानकारी नहीं है। कैप्टन ने कहा कि भारत में बेटियों को नहीं बहुओं को घर का असली उत्तराधिकारी माना जाता है न कि यह देखा जाता है कि वह कहां की रहने वाली है।

विज्ञापन

कैप्टन अमरिंदर मजबूत नहीं बल्कि मजबूर उम्मीदवार

loksabha election camaign : again issue of Sonia gandhi foreign origin

शालीनता के साथ आक्रामक तेवरों के मशहूर अरुण जेटली ने रविवार को कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी की ओर से आयोजित एक जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि कैप्टन अमरिंदर मजबूत नहीं बल्कि मजबूर उम्मीदवार है।

जेटली ने कहा कि सिर्फ चार दिन पहले कैप्टन अमृतसर के भूगोल से वाकिफ नहीं होने की दुहाई देकर भाग रहे थे। ऐसे में बेचारे कैप्टन साहब को मजबूर होकर मैदान में उतरना पड़ रहा है। जेटली ने कहा कि चुनाव में जनता को इस सरकार और इसके भ्रष्ट मंत्रियों दोनों से छुटकारा मिल जाएगा।

अमरिंदर का पलटवार, कहा- बहू होती है घर की उत्तराधिकारी

loksabha election camaign : again issue of Sonia gandhi foreign origin

पूर्व मुख्यमंत्री व अमृतसर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी कैप्टन ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की नागरिकता पर सवाल करने वाले भाजपा उम्मीदवार अरुण जेटली पर बरसते हुए उन्हें नकली पंजाबी करार दिया है।

जारी बयान में कैप्टन ने कहा कि वे हैरान है कि बहस में खुद को फंसता देख जेटली ने सोनिया गांधी को इसमें शामिल कर लिया। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी का स्व. राजीव गांधी से करीब 45 वर्ष पहले विवाह हुआ था। ऐसे में वह यूपी से संबंधित हैं। उन्होंने कहा कि हर बार भाजपा ने यह मुद्दा उठाने की कोशिश की है और देश के लोगों ने हमेशा से इनको नकारा है।

विज्ञापन

'जेटली का अपनी पंजाबियत के प्रति प्यार मौका परस्ती'

loksabha election camaign : again issue of Sonia gandhi foreign origin

कैप्टन ने कहा कि जेटली का अपनी पंजाबियत के प्रति जागा प्यार मौका परस्ती है। यहां से चुनाव लड़ने की बात छोड़ दें तो जेटली बताएं कि वे आखिरी बार कब पंजाब आए थे।

कैप्टन ने भाजपा उम्मीदवार की ओर से उन पर कुछ घंटे ही उपलब्ध रहने और उनका पैलेस आम आदमी की पहुंच में न होने संबंधी लगाए आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि हां वह दिन में कुछ घंटे ही उपलब्ध होते हैं, मगर जब भी वह उपलब्ध होते हैं, पूरी ईमानदारी व सच्चाई से मिलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed