फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   loksabha election: Bansal property has doubled in five years

पांच साल में दोगुनी हुई बंसल की संपत्ति

Wed, 19 Mar 2014 12:06 PM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 19 Mar 2014 12:06 PM IST
विज्ञापन
loksabha election:  Bansal property has doubled in five years

बंसल ने मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान दिए गए हलफनामे में अपनी और पत्नी की कुल संपत्ति लगभग 7.75 करोड़ रुपये की बताई। इसमें बंसल और उनकी पत्नी की चल संपत्ति 2.69 करोड़ और अचल संपत्ति 5.05 करोड़ रुपये है, जबकि वर्ष 2009 में लोकसभा चुनाव के दौरान दिए गए हलफनामे में उनकी संपत्ति 3.87 और 2004 में 1.75 करोड़ रुपये थी। इस तरह उनकी संपत्ति पांच साल में संपत्ति दोगुनी हो गई और 10 सालों में लगभग चार गुना बढ़ी है।

विज्ञापन

बंसल के बैंक खातों में लगभग 27 लाख रुपये

loksabha election:  Bansal property has doubled in five years

वर्ष 2009 में दिए गए हलफनामे के अनुसार, बंसल के पास चार लाख नगद थे और उनकी पत्नी के पास सिर्फ एक लाख रुपये नगद था। अब पांच साल बाद बंसल और उनकी पत्नी के पास एक-एक लाख रुपये ही नगद हैं। 2009 में बंसल के अलग-अलग बैंक के खातों में लगभग 3 लाख रुपये जमा थे।

अब पांच साल बाद बंसल के बैंक खातों में लगभग 27 लाख रुपये जमा हैं और लगभग 14 लाख रुपये की उन्होंने एफडी ली है। वहीं, बंसल की पत्नी के खाते में 21.86 लाख रुपये जमा हैं। बंसल की पत्नी के नाम कई कंपनियों में 40 लाख 65 हजार के शेयर भी हैं, जबकि 2009 में बंसल की पत्नी के पास 14 लाख 57 हजार की ज्वेलरी थी जो कि अब बढ़कर लगभग 46 लाख रुपये की हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बंगला और गाड़ी की कीमत

loksabha election:  Bansal property has doubled in five years

पांच साल पहले बंसल के सेक्टर-28 स्थित दो कनाल के मकान की कीमत 6 करोड़ थी और अब 2014 में इसकी कीमत 10 करोड़ है। इस मकान में बंसल का आधा हिस्सा है। 2004 में इस आधे हिस्से की कीमत 65 लाख थी, जो 2009 में बढ़कर तीन करोड़ हो गई थी और अब 2014 में बढ़कर 5 करोड़ रुपये हो गई है।

पांच साल में बंसल के मकान की कीमत जहां बढ़ गई, वहीं उनकी मारुति एस्टीम कार (1998 मॉडल) की कीमत 1.25 लाख रुपये से कम होकर 30 हजार रुपये ही रह गई है। 2013 में बंसल की ओर से खरीदी गई होंडा सिटी कार की मार्केट वैल्यू 8.75 लाख है।

विज्ञापन

पत्नी ने दिया ज्यादा इनकम टैक्स

loksabha election:  Bansal property has doubled in five years

पवन कुमार बंसल की पत्नी मधु बंसल के पास पति की तुलना में ज्यादा चल संपत्ति है। यही वजह है कि मधु बंसल ने पिछले वित्तीय वर्ष में अपने पति से ज्यादा आयकर भरा था।

मधु बंसल ने वर्ष 2012-13 में 27.81 लाख रुपये आयकर भरा था, जबकि पवन बंसल ने 13.39 लाख रुपये। पवन बंसल की ओर से मंगलवार को दिए गए हलफनामे के अनुसार, उनकी कुल चल संपत्ति 1.09 करोड़ रुपये है जबकि उनकी पत्नी की 1.60 करोड़ रुपये हैं। हालांकि, मधु बंसल के नाम किसी तरह की अचल संपत्ति नहीं है।

बंसल और उनकी पत्नी की संपत्ति

loksabha election:  Bansal property has doubled in five years

-------------पवन बंसल-----मधु बंसल
चल संपत्ति----1.09 करोड़----1.60 करोड़
बैंक खाते
-----27 लाख-------21.86 लाख
ज्वेलरी--------1.50 लाख-----46 लाख
नगद---------1 लाख---------1 लाख
कंपनियों में शेयर-40.65 लाख (पत्नी के नाम)

अचल संपत्ति

नई दिल्ली में एक बीघा जमीन में हिस्सा : कीमत पांच लाख रुपये
सेक्टर-28 में दो कनाल के मकान में आधा हिस्सा : 5 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed