{"_id":"5bc027dabdec224ff4160e95","slug":"loksabha-election-2019-organizational-changes-in-inld-by-om-parkash-chautala","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019 से पहले इनेलो में संगठनात्मक फेरबदल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भी बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019 से पहले इनेलो में संगठनात्मक फेरबदल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भी बदलाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 12 Oct 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनेलो सुप्रीमो व पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला ने पार्टी में संगठनात्मक बदलाव किया है। प्रमुख पदों से कुछ पदाधिकारियों को हटाया गया है तो कई वर्करों को अहम जिम्मेवारी दी गई है। ओपी चौटाला ने किसान सेल के अध्यक्ष पद के दायित्व से पूर्व विधायक निशान सिंह को मुक्त करते हुए उनके स्थान पर पूर्व विधायक कली राम को नियुक्त किया है।
धारा सिंह को संयोजक पद से हटाते हुए अब कर्मचारी सेल का प्रभारी नियुक्त किया गया है और उनकी जगह संयोजक का दायित्व बलवीर सिंह को दिया गया है। एक और नए प्रकोष्ठ का गठन करते हुए मेडिकल सेल का संयोजक डा. केसी काजल को बनाया गया है। हिसार और दादरी जिले की पार्टी इकाइयों में भी बदलाव करते हुए हिसार में राजेंद्र लितानी के स्थान पर सतवीर सिसाय को जिला प्रधान और दादरी में नरेश द्वारका के स्थान पर अब विजय पंचगांवा को जिला प्रधान नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में ये बदलाव किए गए
हरियाणा के पूर्व CM चौटाला
पूर्व सीएम चौटाला ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भी बदलाव किए हैं। वे स्वयं राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे। जबकि अनंत राम तंवर, साधु राम चौधरी, नारायण प्रसाद अग्रवाल, कुमारी फूलवती, अश्वनी दत्ता और रामभगत गुप्ता को उपाध्यक्ष बनाया गया है। रिटायर्ड आईएएस आर एस चौधरी महासचिव के पद पर रहेंगे, जबकि रमेश गर्ग, बृज शर्मा और पूर्व सांसद कैप्टन इंद्र सिंह भी महासचिव का पदभार संभालेंगे।
युद्धवीर आर्य पूर्व सदस्य हरियाणा लोकसेवा आयोग, चत्तर सिंह पूर्व सदस्य लोकसेवा आयोग, बलवंत सिंह मायना पूर्व विधायक, सुरेश मित्तल और अशोक शेरवाल सचिव का पदभार संभालेंगे। डा. केसी बांगड़ पूर्व अध्यक्ष लोकसेवा आयोग राष्ट्रीय प्रवक्ता होंगे और दीपचंद गोयल पार्टी के कोषाध्यक्ष होंगे। सभी सांसद, हरियाणा विधानसभा में नेता विपक्ष और राज्य के पार्टी अध्यक्ष अपने पदों के दायित्व के आधार पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य होंगे।
इनेलो सुप्रीमो ने संसदीय बोर्ड में भी फेरबदल किया है। नंदलाल चौधरी के निधन होने के कारण बोर्ड के चेयरमैन ओमप्रकाश चौटाला के अलावा अब चार सदस्य अशोक अरोड़ा, बीडी डालिया, अंजु सिंह और कमल नागपाल होंगे।