{"_id":"2d9e4915341d2c38871cf8ffc9bced5e","slug":"loksabha-election-2014-punjab-election-supervisors","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में कल पहुंच जाएंगे चुनाव पर्यवेक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में कल पहुंच जाएंगे चुनाव पर्यवेक्षक
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 08 Apr 2014 02:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में नामांकन भरने के आखरी दिन आगामी बुधवार को सभी लोकसभा सीटों के लिए चुनाव पर्यवेक्षक पहुंच जाएंगे। पंजाब की तेहर सीटों में से अति संवेदनशील पटियाला, बठिंडा, फिरोजपुर, अमृतसर और गुरदासपुर में 2-2, जबकि अन्य सीटों पर एक-एक जनरल पर्यवेक्षक तैनात होंगे।
इनके अलावा तीन पुलिस पर्यवेक्षकों सहित एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर भी तैनात होंगे। पुलिस पर्यवेक्षक डिवीजन लेवल पर जालंधर, पटियाला और बठिंडा में तैनात रहेंगे तथा पुलिस की तैनाती संबंधी हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। चुनाव से संबंधित पुलिस अमले की तैनाती का सारा कम इन्हीं की निगरानी में होगा।
मजीठिया, अयाली पर शिकायतों की रिपोर्टें आयोग को भेजीं
मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने यूथ अकाली दल अध्यक्ष बिक्रम सिंह मजीठिया और लुधियाना से शिअद प्रत्याशी मनप्रीत सिंह अयाली के खिलाफ मिली शिकायतों पर संबंधित जिलों के डीसी की रिपोर्ट आयोग को भेज दी हैं। दोनों डीसी की ओर से अपनी रिपोर्टों में दोनों नेताओं को क्लीन चिट दी गई है।
विज्ञापन
मजीठिया के खिलाफ शिकायत थी कि उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दावली का इस्तेमाल किया, जबकि अयाली पर अधिकारियों को धमकाने का आरोप था। सीईओ कार्यालय के अधिकारियों के अनुसार आगे की कार्रवाई आयोग से निर्देश मिलने के बाद ही होगी।