फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Loksabha Election 2014, Punjab, Congress, SAD, Sukhbir Badal

'कांग्रेस के सिपहसलार हैं शिअद के बेड़े में सवार'

Sun, 06 Apr 2014 11:34 AM IST
जसवीर सिंह भट्टी/अमर उजाला, संगरूर
जसवीर सिंह भट्टी/अमर उजाला, संगरूर Updated Sun, 06 Apr 2014 11:34 AM IST
विज्ञापन
Loksabha Election 2014, Punjab, Congress, SAD, Sukhbir Badal
शिअद अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि कांग्रेस एक डूबता जहाज है, जिसके सिपहसलार इस जहाज को छोड़कर शिअद के बेड़े में सवार हो रहे हैं। बादल शनिवार को शिअद प्रत्याशी सुखदेव सिंह ढींढसा के नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


बादल ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस की हालत इतनी पतली हो चुकी है कि अमृतसर में कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी जमानत तक नहीं बचा पाएंगे। केंद्र में कांग्रेस के अंतिम पल रहे गए हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस की जन विरोधी नीतियों से दुखी देश की जनता केंद्र की सत्ता में बदलाव चाहती है। कांग्रेस के नेताओं ने पंजाब के हितों की पैरवी करने की बजाए अपने निजी हितों को पहल दी है। इसी कारण पंजाब में कांग्रेस का और भी बुरा हाल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बादल ने कहा कि भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी कांग्रेस की पहचान बन चुकी है। जिस कारण लगातार हुई हार ने पहले ही कांग्रेस पार्टी की कमर तोड़कर रख दी है। कांग्रेस लोकसभा चुनाव की लड़ाई नैतिक रूप से हार चुकी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कई सीनियर नेता शिअद में शामिल हो चुके हैं और आगामी दिनों में  कई और कांग्रेसी विधायक शिअद में शामिल होंगे।

आम आदमी पार्टी पर बरसते हुए बादल ने कहा कि यह पार्टी लोगों में अपना भरोसा गंवा चुकी है। प्रदेश में आप का शिअद पर कोई असर नहीं पड़ेगा, बल्कि इसका नुकसान कांग्रेस को ही होगा।

बादल ने कहा कि सुखदेव सिंह ढींढसा अपने जीवन को लोगों की जमानत समझने वाले नेता हैं। इसी कारण हर वर्ग के लोगों ने उन्हें स्वीकार किया है और उनकी जीत यकीनन तय है।


इस अवसर पर वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा, मुख्य संसदीय सचिव प्रकाश चंद गर्ग, संत बलवीर सिंह घुन्नस, बीबी फरजाना आलम, भाजपा प्रदेश सचिव जतिंदर कालड़ा, सुखवंत सिंह सराओ, दरबारा सिंह गुरु, कुलवंत सिंह कांता, भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल, भाजपा के जिलाध्यक्ष जोगीराम साहनी ओर जगपाल मित्तल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed