फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Loksabha Election 2014, Punjab, Congress, Parkash Singh Badal

एक हारी हुई लड़ाई लड़ रही है कांग्रेस

Sun, 06 Apr 2014 01:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 06 Apr 2014 01:41 PM IST
विज्ञापन
Loksabha Election 2014, Punjab, Congress, Parkash Singh Badal
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि देश भर में मोदी की लहर चल रही है। केंद्र में मोदी सरकार बनेगी तो पंजाब खासकर सीमांत लोगों की खुशहाली की तरफ विशेष ध्यान दिया जाएगा। बादल अकाली-भाजपा उम्मीदवार अरुण जेटली के पक्ष में विधानसभा क्षेत्र राजासांसी के कस्बा लोपोके में जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन वीर सिंह लोपोके के नेतृत्व में आयोजित चुनाव रैली को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


रैली के दौरान कांग्रेस को उस समय गहरा झटका लगा जब क्षेत्र से संबंधित कांग्रेसी नेता और पूर्व ट्रांसपोर्ट मंत्री परमिंदर सिंह संधू ने कांग्रेस को छोड़कर अकाली दल में शामिल होने का ऐलान कर दिया। इस मौके अकाली दल (1920)  के वरिष्ठ नेता मोहन सिंह मटिया भी अकाली दल में फिर शामिल हो गए और जेटली के पक्ष में चुनाव प्रचार करने का ऐलान किया। इन नेताओं को मुख्यमंत्री ने सिरोपा देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


इस मौके पर गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रीकर ने भी जेटली की हौसलाअफजाई के लिए रैली में विशेष तौर पर हिस्सा लिया। रैली में बादल ने कहा कि बंटवारे के दौरान सबसे बड़ी बर्बादी पंजाबियों को सहनी पड़ी।  पंजाब को हमेशा ही केंद्र ने नजरअंदाज किया है। उन्होंने कहा कि 84 के दंगों के पीड़ितों को आज तक न्याय नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के कारण कर्ज में डूबे किसान

Loksabha Election 2014, Punjab, Congress, Parkash Singh Badal
बादल ने कहा कि पवित्र श्री हरिमंदर साहिब और श्री अकाल तख्त साहिब पर तोपों-टैंकों से हमला किया गया। केंद्र की कांग्रेस सरकारों ने भेदभाव करके पानी, बिजली और राजधानी भी छीन ली। केंद्र की नीतियों ने पंजाब से इंडस्ट्री भगा दी। पड़ोसी सूबों को औद्योगिक पैकेज जारी रख कर पंजाब के साथ भेदभाव किया। खेती को महंगा कर दिया जिससे किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। पंजाब के किसानों सिर 29 हजार करोड़ का कर्ज है।

राहुल का कैप्टन पर चाबुक
बादल ने कहा कि कांग्रेस प्रधानमंत्री उम्मीदवार की घोषणा न करके पहले ही हार मान चुकी है।  कांग्रेस हारी हुई लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कांग्रेसी उम्मीदवार कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी ने चाबुक चलाया और कैप्टन को अमृतसर से उतारा, जबकि वह पहले ही कह चुके थे कि वह अमृतसर से नहीं लड़ना चाहते।

अरूण जेटली का है अपना एक रुतबा

Loksabha Election 2014, Punjab, Congress, Parkash Singh Badal
बादल ने जेटली के हक में वोट डालने की अपील करते कहा कि जेटली पार्टी और देश में बड़ा राजनीतिक रुतबा रखते हैं और आने वाली मोदी सरकार में सबसे अधिक बोलबाला होगा। भविष्य में पंजाब में बड़ी तब्दीली कर पंजाब की फंसी बैल गाड़ी निकाली जाएगी।

दस साल जनता की परवाह नहीं की: जेटली

अकाली-भाजपा के उम्मीदवार अरुण जेटली ने कहा कि देश में हुकूमत जल्दी बदलने वाली है। कांग्रेस के मंत्री आज चुनाव लड़ने से भाग गए हैं। कांग्रेस ने 10 साल तक लोगों की परवाह नहीं की। उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह को मजबूर उम्मीदवार बताया जो मजबूरी बस लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के मंत्रियों ने करोड़ों के घोटाले किए। मालदीव जैसे छोटे मुल्क भी भारत को आंखों दिखा रहे जो कांग्रेस की कमजोर लीडरशिप का नतीजा है। उन्होंने यकीन दिलाया कि केंद्र में एनडीए सरकार आने पर सरहदी किसानों का हक उनको मिलेगा।

कैप्टन गप्पी, जेटली काबिल आदमी
केबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि सरहदी लोग 1947 से ही नहीं बल्कि आज  भी जंग लड़ते आ रहे हैं। गांधी परिवार ने कहीं भी मुसीबतों के मारे सरहदी लोगों के मसलों को सुलझाने के लिए संजीदगी नहीं दिखाई। बादल सरकार की तरफ से सरहदी क्षेत्र के लिए सुविधाएं दी गई हैं। उन्होंने कहा कि कैप्टन एक बड़ा गप्पी है तो दूसरे तरफ जेटली एक काबिल आदमी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed