फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Loksabha Election 2014, Narendra Modi, BJP, Congress, Chandigarh

'चंडीगढ़ में कमल के बिना जीत है अधूरी'

Sun, 30 Mar 2014 03:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 30 Mar 2014 03:32 PM IST
विज्ञापन
Loksabha Election 2014, Narendra Modi, BJP, Congress, Chandigarh
मैं चंडीगढ़ में जिया हूं। इस शहर को जानता हूं। यहां के सुख-दुख से परिचित हूं। यहां के जन प्रतिनिधि इस शहर को जितना जानते होंगे उससे ज्यादा इस देश के भविष्य का प्रधानमंत्री जानता है। इसलिए देश के लोग चाहे मुझे जिताकर प्रधानमंत्री बना दें, लेकिन चंडीगढ़ में कमल के बिना मुझे यह विजय अधूरी लगेगी।
विज्ञापन


इसलिए चंडीगढ़ में भी कमल खिलना चाहिए। यह बात नरेंद्र मोदी ने शनिवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-34 के प्रदर्शनी मैदान में भारत विजय रैली के दौरान कही। मोदी ने इस दौरान चंडीगढ़ को लेकर अपने सपने भी बताए।
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि सालों बाद चंडीगढ़ आया हूं। यहां आकर लगा जैसे अपने घर वापस आया हूं। मैंने गुजरात छोड़कर अगर इस शहर में कुछ समय भाजपा के प्रभारी के नाते न काम किया होता तो मेरी शिक्षा-दीक्षा अधूरी रह जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां बहुत कुछ पाया है और बहुत कुछ सीखा है। पंचकूला में मैं रहा हूं। यहां के लोगों को ऐसा मौका बार-बार नहीं मिलेगा कि जिसे वह जानते हों वह प्रधानमंत्री बनने जा रहा है। इसलिए विशेष तौर पर वह यहां के लोगों का आशीर्वाद लेने आए हैं।

उन्होंने कहा कि मैं जब चंडीगढ़ आता था तो यह महसूस करता था कि इस शहर का विकास नहीं हो रहा है। चंडीगढ़ को शिक्षा का हब बनाया जा सकता है। यहां आईआईटी, आईआईएम या एम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थान खुलने चाहिए। लेकिन, चंडीगढ़ के बारे में सोचने वाला कोई नहीं है। हम शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाएंगे।


चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश होने के नाते गृह मंत्री के अधीन है। लेकिन, कांग्रेस में गृह मंत्री बदलते रहे। कोई भी गृह मंत्री शहर की समस्या को जानने नहीं पहुंचा। चंडीगढ़ में पर्यटन की आपार संभावनाएं है। इस शहर में पर्यटन को बढ़ावा देकर युवाओं को रोजगार दिया जा सकता है।

लेकिन, ऐसा नहीं हो रहा है। दिल्ली के बाद चंडीगढ़ देश में दूसरा ऐसा शहर है जहां महिलाओं के खिलाफ अत्याचार सबसे ज्यादा हुआ हो। ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed