{"_id":"b0931f4f83a99b8fc73dac73ea89be7b","slug":"loksabha-election-2014-chandigarh-voting-amar-ujala","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंपर मतदान के पीछे एक राज ये भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंपर मतदान के पीछे एक राज ये भी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 11 Apr 2014 11:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिसंबर 2011 में नगर निगम चुनाव के बाद अब लोकसभा चुनाव से पहले शहर के मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अमर उजाला की ओर से चलाया गया अभियान रंग लाया।
चंडीगढ़ के इतिहास में पहले कभी इतनी संख्या में लोग मतदान करने नहीं आए थे। नतीजा यह रहा कि इस चुनाव में 69.3 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि इससे पहले नगर निगम चुनावों में 31.8 से 45.77 फीसदी मतदान हुआ था।
अमर उजाला ने इस अभियान की शुरुआत ‘समझदार की पहचान वोट का निशान’ कॉलम से की थी। इसके जरिए लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित किया गया।
24 फरवरी से अमर उजाला फाउंडेशन ने ‘वोट की ताकत’ के बारे में शहरवासियों को जागरूक करने के लिए मुहिम चलाई। सेक्टर-10 के गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों की ओर से निकाली गई वोटर जागरूकता रैली से इस अभियान का आगाज हुआ।
रैली को चंडीगढ़ के उपायुक्त और चुनाव अधिकारी मोहम्मद शाइन ने झंडा दिखाकर रवाना किया। 25 फरवरी को सेक्टर-46 स्थित गवर्नमेंट मिडल स्कूल और सेक्टर-8 स्थित डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अपने अपने सेक्टरों में रैली निकाली।
विज्ञापन
इसके अलावा अमर उजाला ने लोगों के वोट बनवाने के लिए कैंप भी लगाए। यह कैंप सेक्टर-20 के कम्युनिटी सेंटर में 4 मार्च को लगाया गया था।
इसके बाद 26 फरवरी को सेक्टर-42 के पीजी गवर्नमेंट कालेज फॉर गर्ल्स में मतदान के महत्व पर सेमिनार हुआ, जिसमें एसडीएम (साउथ) कशिश मित्तल, ज्वाइंट चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर तिलक राज, पीयू के प्रोफेसर डॉ.रवि महाजन और डॉ.मोहम्मद खालिद के अलावा कालेज की प्रिंसिपल मनी बेदी और एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर डॉ.नेमी चंद ने छात्राओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
28 फरवरी को चंडीगढ़ कालेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी (सीसीईटी) के डिप्लोमा विंग के एनएसएस इकाई के छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली।
सेमिनार से भी किया लोगों को जागरूक
अमर उजाला फाउंडेशन ने 6 मार्च को सेक्टर-46 के पीजी गवर्नमेंट कालेज में सेमिनार आयोजित किया, जिसमें एसडीएम (ईस्ट) दानिश अशरफ, पीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ.परविंदर सिंह, पीयू के प्रोफेसर डॉ.आशुतोष कुमार के अलावा कालेज की प्रिंसिपल डॉ.गुरजीत कौर और एनएसएस के प्रोगाम ऑफिसर प्रवीण चौबे ने अपने विचार रखे।
इसके बाद 21 मार्च को सेक्टर-32 के एसडी कालेज में सेमिनार का आयोजन हुआ। इस सेमिनार में पीयू के समाजशास्त्र विभाग की प्रोफेसर डॉ.राजेश गिल, चंडीगढ़ के एनएसएस के स्टेट लाइजनिंग ऑफिसर बिक्रम राणा के अलावा पूर्व पार्षद जतिंदर भाटिया ने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया।
इसके बाद 31 मार्च को सेक्टर-40 में प्रणय मीडिया के सहयोग से सेमिनार आयोजित किया, जिसमें शहर के विभिन्न सेक्टरों के लोग शामिल हुए। इस अभियान के अंत में 1 से 4 अप्रैल तक अमर उजाला ने सेक्टर-17 प्लाजा, सुखना लेक, एलांते मॉल और पंजाब यूनिवर्सिटी में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।