फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha elections 2019, Parkash Singh Badal, Sukhbir Badal in Problem due to Behbal Kalan Kand

लोकसभा चुनाव 2019: बादल पिता-पुत्र के लिए फरीदकोट में प्रचार बना चुनौती, बेअदबी कांड वजह

Sun, 28 Apr 2019 10:27 AM IST
खुशबू गोयल रोहित शर्मा, अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
रोहित शर्मा, अमर उजाला, मोगा(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 28 Apr 2019 10:27 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019, Parkash Singh Badal, Sukhbir Badal in Problem due to Behbal Kalan Kand
प्रकाश सिंह बादल - फोटो : ANI
लोकसभा चुनाव 2019 जीतने के लिए फरीदकोट में बादल पिता और पुत्र के लिए प्रचार करना एक बड़ी चुनौती बन गया है और इसकी वजह है बेअदबी कांड। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल शनिवार को मोगा में वर्कर मीटिंग को संबोधित करने के लिए पहुंचे। कोटकपूरा बाईपास पर स्थित एक पैलेस में रखी गई बैठक में सुखबीर बादल तय समय से लगभग एक घंटा देरी से पहुंचे।
विज्ञापन


इस दौरान सुखबीर ने मीडिया से दूरी बनाई रखी। पत्रकारों का मुख्य सवाल था कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल या फिर सुखबीर बादल फरीदकोट में प्रचार करने जाएंगे या नहीं। इस सवाल का जवाब न देते हुए सुखबीर बादल ने सिक्योरिटी को इशारा कर पत्रकारों को एक साइड करने के लिए कह दिया। फरीदकोट में इस समय श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का मुद्दा अकाली दल पर हावी हो रहा है।
विज्ञापन


अकाली दल के प्रत्याशी गुलजार सिंह रणिके का कई गांवों में विरोध हो रहा है। बेशक प्रकाश सिंह बादल फरीदकोट के वोटरों से अपील कर चुके हैं कि काली झंडियां दिखाकर विरोध करना ठीक नहीं, इससे बेहतर वह उन्हें वोट न दें। लेकिन रणिके के हक में प्रचार करने के लिए न तो सुखबीर फरीदकोट जा रहे हैं और न ही बड़े बादल यह जोखिम उठाने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...अपने ही मेयर को भूले सुखबीर

बैठक हॉल में पहुंचने के बाद जब सुखबीर ने वर्करों को संबोधित करना शुरू किया तो वह मोगा नगर काउंसिल में प्रधान रह चुके बरजिंदर सिंह मक्खण बराड़ को ही कई बार मेयर बोल गए। उन्हें एक बार भी याद नहीं आया कि मोगा निगम में मक्खण बराड़ नहीं बल्कि अकाली दल से अक्षित जैन मेयर हैं। हालांकि इस प्रोग्राम में मोगा के अकाली मेयर अक्षित जैन वहां नहीं पहुंचे। जब मीडिया ने इस बारे में सवाल किया कि सुखबीर ने दबी जुबान में कहा, मैं मेयर तो की लैणा।

...पीएम मोदी पंजाब में करेंगे प्रचार
सुखबीर बादल ने वर्कर मीटिंग के दौरान मीडिया को कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी पंजाब में प्रचार करने के लिए आएंगे। हालांकि पीएम कब और कहां आएंगे इस संबंधी सुखबीर बादल ने जल्द बताने की बात कही। करीब दस मिनट के संबोधन में सुखबीर बादल ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की खूब निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed