फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, Hoshiarpur Constituency Political History Ground Report

लोकसभा 2019: पिछले पांच चुनाव से लगातार सांसद बदल रही होशियारपुर की जनता, विशेष रिपोर्ट

Tue, 09 Apr 2019 03:51 PM IST
खुशबू गोयल सुरिंदर पाल, अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 09 Apr 2019 03:51 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Hoshiarpur Constituency Political History Ground Report
होशियारपुर के लोग
होशियारपुर लोकसभा हलके के मतदाता पिछले पांच संसदीय चुनाव में हर बार नया सांसद दिल्ली भेज रहे हैं। यहां लोगों ने एक बार भाजपा तो अगली बार कांग्रेस को मौका दिया है। इस सीट से बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक साहेब कांशी राम भी चुनाव जीत चुके हैं। नौ विधानसभा हलकों से बने लोकसभा हलके होशियारपुर में कपूरथला का हिस्सा फगवाड़ा और भुलत्थ भी आता है। श्री हरोगोबिंदपुर हलका बटाला के अधीन आता है। 1952, 1957, 1962, 1967, 1971, 1980, 1984, 1989, 1991, 1999 और 2009 में यहां से कांग्रेस जीती थी।
विज्ञापन


1967 में जनसंघ, 1977 में भारतीय लोकदल, 1996 में बीएसपी (सांसद कांशीराम), 1998, 2004 और 2014 में बीजेपी जीती। पंजाब की होशियारपुर सीट को किसी जमाने में कांग्रेस का गढ़ माना जाता था। 1957 में यहां से कांग्रेस की टिकट पर सरदार बलदेव सिंह जीत कर लोकसभा पहुंचे। 1962 में यहां से अमरनाथ को जीत मिली। 1967 में भारतीय जनसंघ के जय सिंह जीते। 1967 में ही दोबारा चुनाव हुए और इंडियन नेशनल कांग्रेस के रामकृष्ण गुप्ता जीत कर लोकसभा पहुंचे। 1971 में दरबार सिंह को जीत मिली। 1977 में भारतीय लोकदल की सीट से चौधरी बलबीर सिंह जीत गए।
विज्ञापन


1980 में इंडियन नेशनल कांग्रेस के ज्ञानी जैल सिंह को जीत मिली। ज्ञानी जैल सिंह बाद में देश के राष्ट्रपति भी बने। 1984 में कमल चौधरी चुनाव जीते, जो 1991 तक कांग्रेस के सांसद रहे। 1996 में यहां से बहुजन समाज पार्टी की टिकट पर कांशीराम जीते। 1998 में कमल चौधरी भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर चुनाव जीते। 1999 में कांग्रेस के चरणजीत सिंह सैनी जीते। 2004 में भारतीय जनता पार्टी के अविनाश राय खन्ना जीते। 2009 में कांग्रेस की संतोष चौधरी लोकसभा में पहुंची तो 2014 में विजय सांपला भाजपा की टिकट पर जीते और केंद्र में राज्यमंत्री बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले चुनाव में आप को भी जबरदस्त वोट मिले थे...

आप को 2014 के लोकसभा चुनाव में होशियारपुर से 2.13 लाख वोट मिले थे। होशियारपुर से 2014 में बीजेपी के प्रत्याशी विजय सांपला ने कांग्रेस के मोहिंदर सिंह को 13582 वोटों से हराया था। वहीं आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार यामिनी गोमर को 2.13 लाख वोट मिले थे। 2014 में यामिनी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया था।

कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित, भाजपा में टिकट की जंग
कांग्रेस ने होशियारपुर से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। राजकुमार चब्बेवाल को टिकट दिया गया है। वहीं भाजपा की तरफ से टिकट के दावेदारों में विजय सांपला, फगवाड़ा से विधायक सोम प्रकाश, एससी-एसटी आयोग के पूर्व चेयरमैन राजेश बाघा के अलावा आप से भाजपा में आने वाले सांसद हरिंदर सिंह खालसा हैं। सोमप्रकाश 2009 में यहां से चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन कड़े मुकाबले में हार गए थे।

सोम प्रकाश को प्रदेश के भाजपा प्रमुख सहवात मलिक और शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेताओं का करीबी माना जाता है। उन्हें केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली का भी समर्थन प्राप्त है। सोम प्रकाश और विजय सांपला के बीच कड़ी प्रतियोगिता है। ये दोनों ही भाजपा के राज्य में दो मजबूत गुट हैं। वहीं सूत्रों का कहना है कि पार्टी इन दोनों को दरकिनार करके तीसरे विकल्प पर गौर कर सकती है।

होशियारपुर की लोकसभा सीट से पिछले 5 विजेता

1998- कमल चौधरी- भाजपा
1999- चरण सिंह चन्नी- कांग्रेस
2004- अविनाश राय खन्ना- भाजपा
2009- संतोष चौधरी- कांग्रेस
2014- विजय सांपला- भाजपा

वोटर होशियारपुर के...
होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र में 7,62,065 पुरुष और 7,23,221 महिला वोटर हैं। 2014 लोकसभा चुनाव में कुल 9,61,297 वोट पड़े थे. जबकि 5976 मतदाताओं ने नोटा बटन का इस्तेमाल किया था। होशियारपुर संसदीय क्षेत्र पंजाब के महत्वपूर्ण सीटों में से एक है। इसके अंतर्गत होशियारपुर, गुरदासपुर और कपूरथला जिले के क्षेत्र आते हैं. 9 विधानसभा वाले इस क्षेत्र में होशियारपुर, चब्बेवाल, शामचौरासी, उड़मुड़, दसूहा, मुकेरियां, फगवाड़ा, भुलत्थ और श्री हरगोबिंदवपुर विधानसभा क्षेत्र शामिल है।

सांपला का कार्यकाल...
57 साल के विजय सांपला ने संसद पहुंचने के बाद अपने कार्यकाल के दौरान लोकसभा में 27 डिबेट में हिस्सा लिया और एक बार सवाल पूछा है। सांपला लोकसभा में एक प्राइवेट मेंबर बिल भी पास कराने में सफल रहे हैं। बीजेपी सांसद ने अपने सांसद निधि कोष से 77.80 फीसदी फंड का इस्तेमाल अपने इलाके में विकासों के कामों में किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed