{"_id":"5cc1322abdec22144c194cda","slug":"lok-sabha-elections-2019-bjp-candidate-for-chandigarh-kirron-kher-road-show-and-nomination","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा प्रत्याशी किरण खेर ने भरा नामांकन, शुभ मुहूर्त ने 30 मिनट रोके रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा प्रत्याशी किरण खेर ने भरा नामांकन, शुभ मुहूर्त ने 30 मिनट रोके रखा
Thu, 25 Apr 2019 01:57 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 25 Apr 2019 01:57 PM IST
विज्ञापन
किरण खेर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार किरण खेर ने पार्टी के कई दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में वीरवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। किरण खेर अपने समर्थकों के साथ सेक्टर-17 स्थित निर्वाचन कार्यालय में करीब 12.45 बजे पहुंच गई थीं, लेकिन नामांकन कक्ष में जाने की बजाय वह वेटिंग रूम में बैठी रहीं। अधिकारियों की ओर से उन्हें बुलावा भेजा गया, लेकिन वह शुभ मुहूर्त के इंतजार में थीं।
सवा एक बजते ही वह अंदर पहुंचीं और दस मिनट के भीतर नामांकन प्रक्रिया पूरी कर दी। उन्होंने निर्वाचन अधिकारी मनदीप सिंह बराड़ को अपना नामांकन पत्र सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन उनके प्रस्तावक बने। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, हरियाणा सरकार के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु सिंह और बॉलीवुड फिल्म अभिनेता व किरण खेर के पति अनुपम खेर मौजूद रहे। इस दौरान अनुपम खेर टंडन को बार-बार आगे लाते दिखे। करीब 55 मिनट तक चली नामांकन प्रक्रिया में अनुपम खेर को करीब से देखने के लिए लोग उमड़ पड़े।
इस मौके पर अनुपम खेर ने कहा कि किरण ने पांच साल में कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं। वे अपने परिवार और मुंबई स्थित घर को छोड़कर चंडीगढ़ में रह रही हैं। उनके कार्यों को देखते हुए ही पार्टी ने उन्हें दोबारा टिकट दिया है। नामांकन दाखिल करने से पहले सेक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय से एक रोड शो निकालकर किरण खेर ने शक्ति प्रदर्शन किया। रोड शो की शुरुआत से पहले खेर ने पूजा-अर्चना भी की। भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर डांस किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और किरण खेर की जीत के नारे लगाए।

रोड शो में शामिल हुए दिग्गज
खेर के रोड शो में अनुपम खेर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा के संगठन मंत्री दिनेश कुमार और भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन मौजूद रहे। रोड शो कमलम से शुरू होकर सेक्टर-34 की मार्केट होते हुए सेक्टर-35 की इंटरनल मार्केट में पहुंचा। खेर ने सेक्टर-34 के गुरुद्वारा के बाहर कुछ देर रूक कर प्रार्थना की। गुरुद्वारा प्रबंधन की तरफर से किरण खेर को सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया गया। रोड शो जब कांग्रेस भवन के सामने से गुजरा तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी तेज कर दी। कांग्रेस भवन में मौजूद दरिया के पूर्व सरपंच गुरप्रीत सिंह हैप्पी हाथ हिलाकर अभिवादन किया। सेक्टर-22-23 लाइट प्वाइंट, सेक्टर-16 स्टेडियम चौक से होते हुए सेक्टर-16-17 लाइट प्वाइंट पर पहुंचा और फिर आरबीआई बिल्डिंग के सामने से होते हुआ डीसी ऑफिस के पास संपन्न हुआ।
रोड शो में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन, कटे 64 चालान
किरण खेर के रोड शो में पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते नजर आए। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने भी सख्ती दिखाते हुए कुल 64 चालान काटे। इनमें 8 चालान मौके पर काटे गए जबकि 56 चालान टीवीआईएस के जरिए काटे गए। इनतें 45 चालान दोपहिया वाहनों के काटे गए, जिन पर सवार लोगों ने हेलमेट नहीं लगाया था और जुलूस में शामिल थे। साइकिल ट्रैक पर वाहन चलाने वालों के आठ चालान कटे। इनमें पांच टू व्हीलर थे, जबकि तीन फोर व्हीलर। डेंजरेंस ड्राइविंग के आठ चालान काटे गए। इनमें सात चौपहिया वाहन थे, जबकि एक दोपहिया। फुटपाथ पर ड्राइविंग का एक चालान कटा, जबकि तीन दोपहिया वाहन जब्त किए गए।
अनुपम के साथ सेल्फी पर मची रही होड़, खुद भी बन गए फोटोग्राफर
सेक्टर -17 डीसी आफिस में नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के बाद लोगों में अनुपम के साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई। हालांकि अनुपम ने किसी को भी निराश नहीं किया। सभी के साथ सेल्फी ली। नामांकन के बाद जब किरण खेर मीडियाकर्मियों से बात कर रही थी, तो अनुपम अपने मोबाइल से किरण की फोटो लेते दिखे।