फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, BJP Announced two more Candidates for Haryana

लोकसभा 2019: बीजेपी ने घोषित किए हरियाणा के दो और उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sun, 14 Apr 2019 01:41 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 14 Apr 2019 01:41 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, BJP Announced two more Candidates for Haryana
बीजेपी का लोगो
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बीजेपी ने हरियाणा में दो और उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बीजेपी ने आज छह और लोकसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। इसमें हरियाणा के लिए दो उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। एक अरविंद शर्मा, जिन्हें रोहतक से मैदान में उतारा गया है। दूसरा बृजेंद्र सिंह , जिन्हें हिसार से चुनाव टिकट दिया गया है। ब्रिजेंद्र शर्मा केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र चौधरी के बेटे हैं।  इस तरह बीजेपी ने हरियाणा में सभी 10 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया।
विज्ञापन


उचाना हलका हिसार लोकसभा में आता है। केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह भी हिसार से सांसद रह चुके हैं। 1984 में ओमप्रकाश चौटाला (लोकदल) को हराकर वह कांग्रेस के टिकट पर सांसद बने थे। बृजेंद्र सिंह के राजनीति में आने के कई महीनों से कयास लगाए जा रहे थे। अब भाजपा की ओर से हिसार से उम्मीदवार बनाए जाने पर केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह की पार्टी में मजबूत पकड़ को भी साबित किया है। 

विज्ञापन

 
बृजेंद्र सिंह ने आईएएस परीक्षा में ऑल इंडिया में नौवां स्थान प्राप्त किया था। 26 साल की उम्र में आईएएस बनने के बाद पहली ज्वाइनिंग नारनौल एसडीएम के तौर पर हुई थी। सिरसा एडीसी पद पर रहे। पंचकूला, फरीदाबाद, चंडीगढ़ में डीसी रहे। हुडा के एडमिनिस्ट्रेटर भी रहे और अब हैफेड के एमडी हैं। बृजेंद्र हरियाणा कैडर 1998 के आईएएस हैं। दिल्ली में पढ़ाई करने वाले बृजेंद्र सिंह का जन्म 13 मई 1972 को हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार साल दादी के पास रोहतक में, छठी से आठवीं तक चंडीगढ़, नौवीं से बारहवीं तक दिल्ली के 12 खंभा रोड पर मॉडर्न स्कूल, एमए हिस्ट्री जेएनयू दिल्ली से की। बृजेंद्र सिंह ने बीए ऑनर्स (हिस्ट्री) एसटी. स्टीफन कॉलेज दिल्ली से की। इस कॉलेज से सर छोटूराम एवं बृजेंद्र सिंह के दादा नेकी राम ने भी शिक्षा ग्रहण की थी। बृजेंद्र सिंह का कार्यकाल 2032 तक था। अब वह स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर अपनी राजनीति पारी की शुरूआत भाजपा से करेंगे। 

पत्नी एचडीएफसी बैंक में अधिकारी
बृजेंद्र सिंह की पत्नी जसमीत सिंह एचडीएफसी बैंक चंडीगढ़ में अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। बेटा समरवीर आठवीं कक्षा का छात्र है, तो बेटी कुदरत सिंह 12वीं कक्षा की छात्रा है। 




 

अन्य आठ उम्मीदवारों में ये सभी

भाजपा ने इससे पहले 8 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए थे। टिकट पाने वालों में जहां मौजूदा सांसद, हरियाणा अनुसूचित जाति-जनजाति एवं वित्त विकास निगम की चेयरपर्सन प्रदेश महामंत्री शामिल रहे। करनाल के मौजूदा सांसद अश्वनी चोपड़ा का टिकट इस बार काट दिया गया है।


अंबाला सीट : प्रत्याशी रतनलाल कटारिया
रतनलाल मौजूदा सांसद है और वे 1999 में भी इसी सीट से सांसद रह चुके हैं। 2014 में कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार वाल्मीकि को हराया था।  उम्र : 67 साल।  शिक्षा : एमए राजनीतिक शास्त्र, एलएलबी। स्थायी निवासी : गांव संधाली, यमुनानगर।

कुरुक्षेत्र सीट : प्रत्याशी नायब सैनी
अंबाला के नारायणगढ़ हल्के से 2014 मे पहली बार विधायक बने। पूर्व संसदीय सचिव व कांग्रेस प्रत्याशी रामकिशन गुर्जर को हराया था। हरियाणा सरकार में खनन एवं भूविज्ञान व श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री हैं। स्थायी निवासी: गांव लखनौरा, नारायणगढ़, अंबाला। शिक्षा : बीए, एलएलबी। उम्र 44 वर्ष।

करनाल सीट : प्रत्याशी संजय भाटिया
हरियाणा भाजपा के प्रदेश महामंत्री हैं और पानीपत निवासी हैं। पहली बार चुनाव मैदान में है। भाजपा जिलाध्यक्ष व नगर पालिका चेयरमैन रह चुके हैं। स्थायी निवासी पानीपत। शिक्षा : बी.कॉम।

सिरसा सीट : प्रत्याशी सुनीता दुग्गल
सुनीता दुग्गल आईआरएस अफसर है और आयकर विभाग में डिप्टी कमिश्नर के पद पर कार्यरत थीं। वीआरएस लेकर भाजपा में शामिल हुई। प्रदेश सरकार ने उन्हें अनुसूचित जाति और वित्त विकास निगम, हरियाणा सरकार की चेयरपर्सन बनाया। उनके पति भी आईपीएस है। उम्र : 46 वर्ष। शिक्षा : पीजी।

सोनीपत सीट : प्रत्याशी रमेश चंद्र कौशिक
रमेश चंद सोनीपत से मौजूदा सांसद हैं। वह सोनीपत के ही स्थायी निवासी है। 1996-1999 और वर्ष 2005-2009 में वह विधायक रह चुके हैं। हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। वह 2007-2009 तक हरियाणा सरकार में मुख्य संसदीय सचिव भी रह चुके हैं। वर्ष 2014 में भाजपा ने उन पर दांव खेला था । वे कांग्रेस प्रत्याशी जगबीर सिंह मलिक को हराकर सांसद बने।  शिक्षा : बीए, एलएलबी। उम्र : 62 वर्ष

गुरुग्राम सीट : राव इंद्रजीत सिंह
राव इंद्रजीत गुरुग्राम के मौजूदा सांसद व केंद्र में राज्यमंत्री हैं। वह 1998, 2004 और 2009 में भी सांसद रह चुके हैं। वर्ष 2014 में उन्होंने भाजपा ज्वाइन की और वह चौथी बार सांसद बने। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इनेलो प्रत्याशी जाकिर हुसैन को हराया था। वह चार बार हरियाणा के विधायक भी रह चुके हैं। राव इंद्रजीत मूल रूप से रेवाड़ी निवासी है। उम्र : 69 वर्ष, शिक्षा: बीए आनर्स, एलएलबी।

फरीदाबाद सीट : कृष्णपाल गुर्जर
कृष्णपाल फरीदाबाद से मौजूदा सांसद एवं भारत सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री है। वह दो बार विधायक रह चुके हैं। भाजपा के टिकट पर पहली बार 2014 में सांसद का चुनाव लड़ा और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के अवतार सिंह भड़ाना को 4.66 लाख से अधिक वोटों से हराकर सांसद बने। स्नातक है। उम्र : 62 वर्ष, शिक्षा : बीए, एलएलबी। मूलरूप से फरीदाबाद निवासी हैं।

भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट : धर्मबीर सिंह
धर्मबीर भिवानी- महेंद्रगढ़ से मौजूदा सांसद है। चार बार विधायक रह चुके हैं। एक बार प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। वर्ष 2014 में भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा और पूर्व सांसद एवं कांग्रेस प्रत्याशी श्रुति चौधरी को हराकर सांसद बने । मूलरूप से भिवानी निवासी। उम्र : 64 वर्ष। शिक्षा : बीए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed