{"_id":"5cab1eaabdec2214593a9f22","slug":"lok-sabha-elections-2019-aap-leader-naveen-jaihind-controversial-statement-on-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आप' नेता ने दिया विवादित बयान, बोले- भाजपा वाले कोबरा सांप से भी ज्यादा जहरीले हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आप' नेता ने दिया विवादित बयान, बोले- भाजपा वाले कोबरा सांप से भी ज्यादा जहरीले हैं
Mon, 08 Apr 2019 04:48 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झज्जर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झज्जर (हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 08 Apr 2019 04:48 PM IST
विज्ञापन
नवीन जयहिंद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश संयोजक नवीन जयहिंद ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने भाजपा को कोबरा से ज्यादा जहरीला बताया। जयहिंद ने कहा है कि भाजपा वाले कोबरा सांप से भी अधिक जहरीले हैं। सत्ता मिलने के बाद भाजपा जहां भाईचारे को खा गई, वहीं इस पार्टी के नेताओं ने युवाओं के रोजगार को खाने का काम किया है।
विज्ञापन
नवीन जयहिंद रविवार को झज्जर जिले के गांव माछरौली में हलका बादली के कार्यालय का शुभारंभ करने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आप की सरकार ने किसानों को 20 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया। अब गेहूं का 2650 प्रति क्विंटल मूल्य देने का फैसला किया है।
विज्ञापन
शहीद जवान के परिवार को एक करोड़ की सम्मान के रूप में आर्थिक मदद, प्राइवेट स्कूलों से बढ़िया सरकारी स्कूल, गरीबों का प्राइवेट अस्पतालों में निशुल्क इलाज, निशुल्क दवाइयां व टेस्ट के अलावा मोहल्ला क्लीनिक, सस्ती बिजली और नि:शुल्क पानी जैसी सुविधाएं दिल्ली के लोगों को दी हैं। हरियाणा में 'आप' की सरकार बनने पर पार्टी दिल्ली मॉडल पर काम करेगी।
विज्ञापन