फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Election 2024 Congress in dilemma due to arguments, claims and rift in Haryana

Election 2024: दलीलों... दावों और दरार से दुविधा में कांग्रेस; सूबे में छह सीटों पर सुलझने के बजाय उलझ रहे पेच

Mon, 15 Apr 2024 12:57 PM IST
शाहरुख खान सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 15 Apr 2024 12:57 PM IST
सार

हरियाणा में छह सीटों पर सुलझने के बजाय पेच उलझ रहे हैं, नाम तय नहीं कर पाने के कारण सूची बार-बार लटक रही है।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Congress in dilemma due to arguments, claims and rift in Haryana
Lok Sabha Election 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के नौ लोकसभा क्षेत्रों से प्रत्याशी तय करने में कांग्रेस हाईकमान उलझन में है। छह सीटों पर कई दिन से पेच फंसा है। हालांकि 3 सीटों पर सहमति की बातें सामने आ रही हैं, लेकिन इन पर भी प्रत्याशी घोषित नहीं किए जा सके हैं। 
विज्ञापन


इन पेंचों को निकालने के लिए स्क्रीनिंग कमेटी की छह बैठकें हो चुकी हैं और चुनाव समिति की बैठकों में भी मंथन हो चुका है, लेकिन हरियाणा कांग्रेस हुड्डा गुट और एसआरके (कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला, किरण चौधरी) गुट अपने-अपने समर्थकों को प्रत्याशी बनाने के पक्ष में दलीलें दे रहे हैं। 
विज्ञापन


आपसी मतभेद व दरार के कारण वे दूसरे धड़े के प्रत्याशी को कमजोर बताने में भी नहीं चूक रहे। हाईकमान दोनों गुटों के बीच सहमति नहीं बना पाया है। इसलिए बार-बार प्रत्याशियों की सूची अटक रही है। दोनों गुटों के दावों से सहमत होकर खुद हाईकमान भी दुविधा में है और इन छह सीटों पर कोई भी फैसला लेने में संकोच कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुग्राम : कैप्टन और बब्बर में टक्कर
एसआरके गुट पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव की पैरवी कर उनको मजबूत उम्मीदवार बता रहा है। अजय यादव के साथ एक प्लस प्वाइंट यह भी है कि वह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के समधी हैं और लालू की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल बिहार में इंडिया गठबंधन में शामिल है। हुड्डा गुट राज बब्बर का नाम आगे बढ़ा रहा है। अभिनेता होने के साथ-साथ वह कांग्रेस का बड़ा चेहरा हैं। अजय यादव व हुड्डा के बीच अनबन चल रही है और अजय यादव कई बार हुड्डा को लेकर विवादित बयान भी दे चुके हैं। 

फरीदाबाद : दलाल व प्रताप दावेदार
फरीदाबाद सीट पर भूपेंद्र सिंह हु्ड्डा पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल की पैरवी कर रहे हैं। दलाल हुड्डा के रिश्तेदार हैं और अच्छे वक्ता होने के साथ साथ क्षेत्र में उनका प्रभाव है। एसआरके गुट गुर्जर बाहुल क्षेत्र में गुर्जर जाति के प्रत्याशी पर दांव खेलने पर जोर दे रहा है। एसआरके गुट यहां से पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह या उनके बेटे विजय प्रताप सिंह को प्रत्याशी बनाना चाहता है। यहां से दो बार से भाजपा के कृष्ण पाल गुर्जर सांसद हैं और तीसरी बार मैदान में हैं।

करनाल : चाणक्य या वीरेंद्र 
यहां से भूपेंद्र सिंह हुड्डा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा के बेटे चाणक्य पंडित को प्रत्याशी बनाने पर जोर लगा रहे हैं। उनका दावा है कि चाणक्य के दादा इसी सीट से चार बार सांसद रहे हैं। हालांकि, एसआरके गुट कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र राठौर और वीरेंद्र बुल्लेशाह का नाम प्रस्तावित कर रहे हैं।
 

एसआरके मनोहर लाल के सामने राजपूत या पंजाबी समुदाय का प्रत्याशी चाह रहे हैं। इनके अलावा, एनसीपी के नेता वीरेंद्र मराठा के नाम पर भी चर्चा हुई है, लेकिन इंडिया गठबंधन में यह सीट मराठा को देने पर सहमति नहीं बन रही है। एसआरके गुट चाणक्य पंडित को कमजोर उम्मीदवार बता रहा है, क्योंकि पिछली बार कुलदीप सिंह साढ़े छह लाख मतों से हारे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed