फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Election 2019, Rebellion in Congress Punjab due to Sher Singh Ghubaya

लोकसभा चुनाव: शेर सिंह घुबाया के आने से कांग्रेस में घमासान, कैप्टन के दरवाजे तक पहुंचा विरोध

Thu, 07 Mar 2019 04:25 PM IST
Prabudhh Jain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Prabudhh Jain Updated Thu, 07 Mar 2019 04:25 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019, Rebellion in Congress Punjab due to Sher Singh Ghubaya
Punjab Congress - फोटो : File Photo
फिरोजपुर संसदीय सीट से सांसद शेर सिंह घुबाया के अकाली दल छोड़कर कांग्रेस में शामिल होते ही प्रदेश इकाई में हलचल तेज हो गई है। विरोध कैप्टन के दरवाजे तक पहुंच गया है। पार्टी आलाकमान से यह संकेत मिलने पर कि आगामी लोकसभा चुनाव में भी घुबाया को फिरोजपुर से टिकट दिया जा सकता है, अब तक टिकट का दावा कर रहे कांग्रेसियों की भौहें तन गई हैं। फिलहाल इस सीट पर कांग्रेस की ओर से राणा गुरमीत सिंह सोढी टिकट के प्रबल दावेदार हैं। वैसे इस सीट पर पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ भी गुरदासपुर सीट छोड़कर चुनाव लड़ने के इच्छुक रहे हैं।
विज्ञापन


लेकिन बदलते समीकरणों के बीच कांग्रेस की भीतर अभी कोई नेता अथवा टिकट का दावेदार विरोधस्वरूप खुलकर सामने नहीं आया है। हालांकि मंगलवार को फिरोजपुर संसदीय क्षेत्र में अलग-अलग समुदायों ने जिस तरह की प्रतिक्रिया दी है, उससे स्थानीय कांग्रेसियों को जरूर राहत हुई है। 2009 और 2014 में लगातार दो बार फिरोजपुर संसदीय सीट से अकाली दल के टिकट पर जीते घुबाया को हलके में राय सिख बिरादरी का समर्थन मिलता रहा है, जिनकी आबादी लगभग दो लाख से अधिक है। उनके कांग्रेस में शामिल होते ही राय सिख बिरादरी के तेवर बदल गए।
विज्ञापन


मंगलवार को फाजिल्का में इस बिरादरी के कई पूर्व पंचों-सरपंचों और स्थानीय अकाली वर्करों ने घुबाया के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। दूसरी ओर, घुबाया से दूरी बनाए रखने वाली कंबोज बिरादरी ने भी नए बन रहे समीकरणों के चलते घुबाया के खिलाफ मोरचा खोल दिया है। हालांकि इस संसदीय सीट पर कांग्रेस समर्थित रही कंबोज बिरादरी के वोट भी करीब 2 लाख से ज्यादा हैं फिर भी खास बात यह है कि बीते 25 साल से इस संसदीय सीट पर कांग्रेस को कभी जीत हासिल नहीं हो सकी है। लेकिन अब कंबोज बिरादरी के घुबाया के खिलाफ मोरचे में कई स्थानीय कांग्रेसी चेहरे भी दिखाई दे रहे हैं। यह सभी घुबाया को टिकट दिए जाने का अभी से विरोध करने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैप्टन के दरवाजे पहुंचा विरोध
घुबाया के कांग्रेस में शामिल होने और उन्हें फिरोजपुर से टिकट दिए जाने की संभावनाओं को देखते हुए फिरोजपुर हलके के कांग्रेसी बगावत पर उतर आए हैं। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस नेता और अनेक वर्कर इस बाबत मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ के समक्ष अपनी बात रखने के लिए चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। उन्होंने वीरवार को मोगा में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली के दौरान उन्हें शिकायत पत्र सौंपने की योजना बनाई है। इन नेताओं में पूर्व मंत्री जोशन, पूर्व विधायक रिनवा समेत कंबोज, अरोड़ा खत्री बिरादरी के कई नेता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed