{"_id":"5ca9a287bdec2214222a90e1","slug":"lok-sabha-election-2019-mohinder-singh-kaypee-angry-with-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट न मिलने से नाराज मोहिंदर सिंह केपी, कहा-रची गई साजिश, हाईकमान मनाने में जुटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकट न मिलने से नाराज मोहिंदर सिंह केपी, कहा-रची गई साजिश, हाईकमान मनाने में जुटा
Sun, 07 Apr 2019 06:28 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 07 Apr 2019 06:28 PM IST
विज्ञापन
पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी
पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी ने टिकट कटने पर रोष व्यक्त करते हुए कहा है कि मेरी टिकट एक साजिश के तहत काटी गई है और वह इसका हिसाब करेंगे। केपी की कोठी पर दिन भर उनके समर्थक जुटे रहे।
विज्ञापन
वहीं कांग्रेस हाईकमान केपी की बगावत देखकर सकते में है और केपी को मनाने के लिए कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के अलावा अश्वनी सेखड़ी को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
वहीं पूर्व सांसद केपी से मिलने के लिए पूर्व मंत्री सरवण सिंह फिल्लौर, पूर्व विधायक कंवलजीत सिंह लाली के अलावा कई सीनियर कांग्रेसी नेता भी पहुंचे।
केपी ने कहा कि उनके पिता दर्शन सिंह केपी ने शहादत दी है और परिवार ने कांग्रेस के लिए दिन रात एक किया है। मेरी टिकट 2014 में अचानक बदलकर होशियारपुर दे दी गई। अब मेरा अधिकार दोबारा जालंधर पर बनता था लेकिन टिकट नहीं दी गई।
विज्ञापन
यह धक्केशाही है और मेरी टिकट कटवाने के लिए साजिश रची गई है। कांग्रेस हाईकमान की तरफ से शनिवार को एआईसीसी के सचिव अश्वनी सेखड़ी पहुंचे और केपी के साथ लंबे समय तक बातचीत की। सेखड़ी केपी से पूरा ब्योरा लेकर दिल्ली रवाना हो गए हैं।
वह सारी रिपोर्ट एआईसीसी प्रधान राहुल गांधी को सौंपेंगे। वहीं जिला कांग्रेस के पूर्व प्रधान दलजीत सिंह आहलूवालिया भी अपने समर्थकों के साथ केपी के निवास पर पहुंचे और उनके साथ बातचीत की। इसके अलावा सीनियर कांग्रेसी नेता राम लाल जस्सी भी केपी से मिलने पहुंचे।