फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha election 2019, Digvijay Singh Chautala targets on Rahul gandhi and PM Narendra modi

राहुल गांधी कमजोर नेता, जिसका फायदा उठा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: दिग्विजय

Tue, 02 Apr 2019 08:35 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जुलाना (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जुलाना (हरियाणा) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 02 Apr 2019 08:35 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019, Digvijay Singh Chautala targets on Rahul gandhi and PM Narendra modi
राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई

इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जजपा नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि जींद की धरती से हरियाणा की सरकार चलेगी। जींद को राजनीतिक व विकास कार्यों की राजधानी बनाया जाएगा।

विज्ञापन


इसके लिए आपसी भाईचारे को बचाने के लिए जेजेपी के अधिक से अधिक सांसद बनाकर संसद में भेजना होगा। पिछले चुनाव में मोदी ने सर्वप्रथम हरियाणा के लोगों के सामने झूठे वादों की शुरुआत की थी। लिहाजा अब हरियाणा से उनकी विदाई की पटकथा लिखनी शुरू हो गई है जिसकी शुरुआत जजपा करेगी। 
विज्ञापन


गतौली, जैजैवंती, खरैंटी, बुआना व अनूपगढ़ सहित दर्जनों गांवों का दौरा करते हुए इनसो अध्यक्ष ने कहा की 2014 के चुनाव में भाजपा ने स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने, दो करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष देने, किसानों के कर्जे माफ करने, सैनिकों के वन रैंक वन पेंशन का वादा, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने, प्रदेश को शिक्षा का हब बनाने व हरियाणा मे बड़े-बड़े उद्योग लगाने का वादा किया था लेकिन किसी को भी पूरा नहीं किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुष्यंत ने कहा कि राहुल गांधी कमजोर नेता हैं जिसका फायदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उठा रहे हैं। राहुल गांधी को संसद की कार्रवाई का भी पता नहीं है। इसलिए अब तीसरे मोर्चे का उदय इस कमी को पूरा करेगा। देश को नया नेतृत्व मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed