फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Election 2019, Congress Haryana Strategy to win seats

लोकसभा चुनावः हरियाणा कांग्रेस में भी कम नहीं टिकट के तलबगार, दिग्गज भिड़ाने में जुटे जुगाड़

Sat, 09 Feb 2019 12:45 PM IST
खुशबू गोयल यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 09 Feb 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019, Congress Haryana Strategy to win seats
हरियाणा कांग्रेस सदस्य - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए टिकट तय करने में कांग्रेस को भी पसीने छूटेंगे। गुटों में बंटी प्रदेश कांग्रेस के सभी धड़ों के नेताओं को टिकट आवंटन से संतुष्ट करना पार्टी हाईकमान के लिए आसान नहीं होगा। क्योंकि, लोकसभा की दस सीटों में से अधिकांश पर चुनाव लड़ने के तलबगार कम नहीं हैं। रोहतक ही ऐसी सीट है, जहां पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के अलावा कोई और दावेदारी जताए।
विज्ञापन


मार्च महीने में चुनाव के लिए आचार संहिता लगने से पहले कांग्रेस दिग्गजों पर अपनी मनमाफिक सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छा हाईकमान के समक्ष जता दी है। चंद दिनों में नौ सीटों पर एक से अधिक दावेदार निश्चित तौर पर सामने आने वाले हैं। जिससे पार्टी प्रभारी गुलाम नबी आजाद व हाईकमान को सभी धड़ों को संतुष्ट करने के साथ ही जिताऊ उम्मीदवारों पर दाव खेलना होगा।
विज्ञापन


कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष आने वाले दिनों में प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए विभिन्न समितियों का भी गठन करने वाले हैं। इनमें सभी बड़े नेताओं के साथ कर्मठ पदाधिकारियों को भी एडजस्ट करने पर मंथन दिल्ली में चल रहा है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर का परिवार, कुलदीप बिश्नोई परिवार और राजस्थान के सीएम सचिन पायलट अपने परिवार से लोकसभा के दंगल में उतारने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर विधानसभा के साथ लोकसभा और उनकी पत्नी अवंतिका तंवर लोकसभा की टिकट की दावेदारी जता रहे हैं। नवीन जिंदल, कुमारी सैलजा, कुलदीप बिश्नोई समेत कई दिग्गज नेता लोकसभा टिकट की जुगत में लगे हैं।

हर सीट पर टिकट के लिए मारामारी

सिरसा से सांसद रह चुके अशोक तंवर विधानसभा के साथ-साथ लोकसभा की भी तैयारी कर रहे हैं। उनके अलावा सिरसा पर कुमारी सैलजा की भी नजर है। वो सिरसा से पहले सांसद रह चुकी हैं। सैलजा सिरसा के अलावा अंबाला लोकसभा सीट से भी दावेदारी ठोक सकती है, अंबाला सीट भी रिजर्व सीट है। यहां से भी वह सांसद रही हैं।

अंबाला में पूर्व सीपीएस राजकुमार वाल्मीकि भी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं और टिकट की दावेदारी जता रहे हैं। हिसार में कुलदीप बिश्नोई या फिर उनकी पत्नी रेणुका बिश्नोई टिकट की चाह में है वहीं करनाल से अशोक तंवर की पत्नी अवंतिका तंवर और कुलदीप शर्मा अपने बेटे चाणक्य शर्मा के लिए टिकट की जुगाड़ में लगे हुए हैं।

भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद श्रुति चौधरी टिकट की चाह में हैं, वहीं यहां पर राव नरेंद्र सिंह भी टिकट पाने के लिए लॉबिंग कर रहे हैं। कुरुक्षेत्र में पिछला चुनाव हार चुके उद्योगपति नवीन जिंदल दोबारा तैयारी में हैं तो यहां से कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला को भी उतारा जा सकता है। गुरुग्राम सीट पर पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव के साथ-साथ राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलट की पत्नी सारा पायलट की भी लॉटरी लग सकती है।

फरीदाबाद में करण दलाल और ललित नागर टिकट के लिए मेल मिलाप कर रहे हैं, दोनों ही अपने-अपने तरीके से दावेदारी ठोक रहे हैं। सोनीपत में कांग्रेस की तरफ से सुरेंद्र दहिया की दावेदारी पक्की मानी जा रही है। वहीं, प्रदीप सांगवान और सुशील पहलवान भी दावेदारों में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed