फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Election 2019, BJP Strategy to win seats in haryana

लोकसभा चुनावः 10 का दम दिखाने को जिताऊ चेहरों पर ही दांव खेलेगी भाजपा, यूं तय होगी टिकट

Sat, 09 Feb 2019 12:39 PM IST
खुशबू गोयल मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 09 Feb 2019 12:39 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019, BJP Strategy to win seats in haryana
BJP अध्यक्ष अमित शाह का हरियाणा दौरा
हरियाणा में लोकसभा चुनाव की सुगबुगाहट बढ़ गई है। सत्ता वापसी के लिए हरियाणा की सभी दस सीटों पर भी जीत भाजपा के लिए काफी अहम हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी चाहते हैं कि दस की दस सीटें जीतकर वह केंद्र की झोली में डालें। इसके लिए टीम मनोहर भी जुट गई है। लेकिन ऐसा तभी संभव हो पाएगा जब सभी सीटों पर ऐसे प्रत्याशी उतारे जाएं, जो जीत का माद्दा रखते हों।
विज्ञापन


मौजूदा सांसदों के टिकट कटेंगे या नहीं, इस पर तो भाजपा के शीर्ष नेताओं ने अभी चुप्पी साध रखी है। लेकिन यह तय है कि भाजपा का टिकट इस बार उसी प्रत्याशी को मिलेगी, जो भाजपा की ‘फीडबैक परीक्षा’ सकारात्मक ता के साथ पास करेंगे। दरअसल, इस बार भाजपा प्रदेश में हर सीट पर मौजूदा सांसदों का फीडबैक लेने और उस पर अवलोकन करने के बाद ही सिर्फ जिताऊ चेहरों पर ही दांव खेलेगी।
विज्ञापन


फीडबैक की इस प्रक्रिया के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की एक अलग टीम गोपनीय रूप से हर सीट पर काम कर रही है और लगभग यह काम पूरा भी हो चुका है। फीडबैक में यह जानकारी जुटाई गई है कि सांसद जनता से कितना जुड़ा है, इलाके की जनता उसे कितना चाहती है, जनता के  बीच सांसद का क्या प्रभाव है और क्या इलाके की जनता उसे दोबारा सांसद देखना चाहती है। इसके अलावा भाजपा के सभी सांसद अपनी फिर से दावेदारी के लिए चयन समिति केसमक्ष अपने दावे के साथ रिपोर्ट कार्ड भी सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


और बेहतर प्रदर्शन चाहती है भाजपा
इस लोकसभा चुनाव में हरियाणा भाजपा अपने प्रदर्शन को और बेहतर बनाना चाहती है। अभी प्रदेश की दस सीटों में से सात सीटें भाजपा के खाते में है। अभी अंबाला से रतनलाल कटारिया, कुरुक्षेत्र से राजकुमार सैनी (अब भाजपा के बागी बने), करनाल से अश्वनी चोपड़ा, सोनीपत से रमेशचंद्र कौशिक, भिवानी-महेंद्रगढ़ से धर्मबीर सिंह, गुरुग्राम से राव इंद्रजीत सिंह और फरीदाबाद से कृष्णपाल गुर्जर सांसद है। शेष तीन सीटों में से दो सीटें इनेलो और एक सीट कांग्रेस ने जीती थी। नगर निगम चुनाव और जींद उपचुनाव जीतने के बाद भाजपा अब दस की दस लोकसभा भी जीतना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed