{"_id":"5cacc287bdec2213f32f8a10","slug":"lok-sabha-election-2019-aap-will-announce-soon-name-of-three-candidates-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में कोई भी उम्मीदवार नहीं बदलेगी आप, तीन सीटों पर एलान जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में कोई भी उम्मीदवार नहीं बदलेगी आप, तीन सीटों पर एलान जल्द
Wed, 10 Apr 2019 12:21 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 10 Apr 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट किया है कि पंजाब में कोई भी कैंडिडेट नहीं बदला जाएगा। लुधियाना, बठिंडा और खडूर साहिब से उम्मीदवारों का एलान जल्द कर दिया जाएगा। आप की कोर कमेटी की बैठक दिल्ली में पंजाब प्रभारी व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर हुई। जिसके बाद पंजाब प्रधान भगवंत मान ने कहा कि पार्टी बेअदबी और फायरिंग के मामलों की जांच कर रही एसआईटी के अधिकारी कुंवर विजय प्रताप के तबादले से सहमत नहीं है।
विज्ञापन
मुख्य चुनाव आयोग से तबादला रद करने की अपील की जाएगी। क्योंकि इससे बेअदबी की घटनाओं की जांच प्रभावित हो सकती है। बेअदबी के आरोपों में से घिर सुखबीर बादल को यह तय करने का अधिकार नहीं है कि इसकी जांच कौन अधिकारी करेगा।
विज्ञापन
पहले वह जस्टिस रणजीत सिंह को जज नहीं मानते थे, अब एक पुलिस अधिकारी पर राजनीति कर रहे हैं। मान ने बताया कि बैठक में बाकी उम्मीदवारों और चुनाव प्रचार पर चर्चा की गई। आप कन्वीनर अरविंद केजरीवाल और सिसोदिया के पंजाब दौरों पर भी मंथन हुआ।
विज्ञापन