सुनील जाखड़ ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा-गरीब परिवार में जन्मे लेकिन भूले गरीबों का दर्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और गुरदासपुर से सांसद सुनील जाखड़ ने कहा कि नरेंद्र मोदी का जन्म एक गरीब परिवार से हुआ लेकिन दुख इस बात का है कि वह प्रधानमंत्री बनने के बाद गरीबों का दर्द नहीं समझ पाए। जाखड़ बुधवार को पठानकोट में थे। उन्होंने पठानकोट में तीन जगह पर कार्यकर्ता सम्मेलनों के दौरान जनता से किसी के बहकावे में न आने और जुमलेबाजी से दूर रह कर मतदान करने की बात भी कही।
सैटेलाइट की उपलब्धि पर जाखड़ ने कहा कि यह उपलब्धि देश के वैज्ञानिकों की है न कि प्रधानमंत्री की। हमारे वैज्ञानिक इस प्रकार की उपलब्धियां मोदी सरकार के समय से नहीं बल्कि पिछले 70 साल से हासिल कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने पार्षद जुगल किशोर व पूर्व पार्षद राकेश बबली को पीपीसीसी सचिव और पूर्व पार्षद अजय कुमार को ब्लाक प्रधानगी का नियुक्ति पत्र सौंपा।
पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल द्वारा घोषणापत्र को कानून के दायरे में लाने के सवाल पर जाखड़ ने कहा कि बादल साहब ने यह बयान देने में बहुत देर कर दी। बादल परिवार ने 50 साल लोगों को झूठे घोषणापत्र से बेवकूफ बनाया और कानूनी दायरे की बात करते हैं। उनकी मांग जायज भी है लेकिन उसमें पुराने घोषणापत्र भी लाए जाने चाहिए जो वादे किए जाने के बाद भी पूरे नहीं किए गए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए जाखड़ ने कहा कि वह खुद को किसानों का हितैषी मानते हैं लेकिन सच्चाई इसके विपरीत है। किसानों की असली हिमायती पार्टी कांग्रेस है जो किसानों और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास करती है।