{"_id":"5c77f54abdec2258bd0c988a","slug":"lok-sabha-2019-akali-dal-will-contest-10-and-bjp-in-3-seats-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः 10 सीटों पर अकाली दल और 3 पर बीजेपी उतारेगी प्रत्याशी, अमित शाह के निवास पर हुई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबः 10 सीटों पर अकाली दल और 3 पर बीजेपी उतारेगी प्रत्याशी, अमित शाह के निवास पर हुई बैठक
Thu, 28 Feb 2019 08:24 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 28 Feb 2019 08:24 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह और सुखबीर बादल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में शिरोमणि अकाली दल दस और भाजपा तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दोनों ही दल अपने परंपरागत हलकों से ही चुनाव लड़ेंगे। यह फैसला चुनाव के मद्देनजर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नई दिल्ली स्थित आवास पर हुई बैठक के दौरान लिया गया। बैठक में दोनों दलों के शीर्ष नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पिछले दिनों चंडीगढ़ आए भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल ने भी इस संबंध में संकेत दिए थे। पंजाब के नेताओं के साथ बैठक में रामलाल ने कहा था कि पार्टी अपनी पुरानी तीनों सीटों पर ही लड़ेगी। शाह के आवास पर हुई बैठक में इस पर मोहर लगा दी गई। बैठक में फैसला किया गया कि इस बार दोनों पार्टियां सभी 13 सीटों के लिए साझी चुनावी रणनीति बनाएंगी।
विज्ञापन
इसके लिए गठबंधन की कॉर्डिनेशन कमेटी गठित कर दी गई है। शिअद प्रधान सुखबीर बादल ने बताया कि कॉर्डिनेशन कमेटी हर सप्ताह बैठक कर चुनावी तैयारी का जायजा लेगी। निचले स्तर पर कॉर्डिनेशन मजबूत करने के लिए बारह मार्च को दोनों पार्टियों के सभी जिला प्रधानों की बैठक बुलाई गई। जिसमें आपसी तालमेल बेहतर बनाने पर विचार किया जाएगा। उसे दोनों दलों के शीर्ष नेता संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
16 को विश्वासघात दिवस
अकाली-भाजपा गठबंधन 16 मार्च को अपना पहला साझा रोष प्रदर्शन करेगा। दो साल पहले इसी दिन कांग्रेस सरकार ने शपथ ली थी। सुखबीर बादल ने कहा कि कांग्रेस ने लोगों को धोखा दिया है। चुनाव से पहले सीएम ने गुटका साहिब हाथ में लेकर जो वादे किए थे, कोई पूरा नहीं किया। यह सूबे के लोगों के साथ विश्वासघात है, इसे विश्वासघात दिवस के तौर पर मनाया जाएगा।