फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lockdown, Curfew, Coronavirus in Punjab: Death Cases, Positive Cases

कोरोनाः पंजाब में एक दिन में 10 नए मामले, राजपुरा और जालंधर में पांच-पांच, 11 लोग ठीक भी हुए

Wed, 22 Apr 2020 12:08 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 22 Apr 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
Lockdown, Curfew, Coronavirus in Punjab: Death Cases, Positive Cases
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

पंजाब में मंगलवार को 10 नए मामले सामने आए। पटियाला, जालंधर में 5-5 नए पॉजिटिव केस के साथ मंगलवार को सूबे में कोरोना पीड़ितों की तादाद बढ़कर 256 पर पहुंच गई। हालांकि 24 घंटे के दौरान 11 मरीजों के ठीक होने की भी खबर है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में अब तक 7355 संदिग्ध लोगों के सैंपल की जांच की गई है, जिनमें से 6769 लोगों के सैंपल निगेटिव निगेटिव पाए गए हैं जबकि 335 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। 

विज्ञापन


राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इस समय 186 मरीजों का इलाज चल रहा है, जिनमें से 1 मरीज वेंटिलेटर पर और 1 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। राज्य में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। 24 घंटे के दौरान ठीक हुए 11 मरीजों में, कपूरथला, लुधियाना व फतेहगढ़ साहिब के 1-1, जालंधर के 2 और मोहाली के 6 मरीज हैं। उधर, जो 10 लोग मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, ये सभी पहले से पीड़ित व्यक्तियों के करीबी हैं। 
विज्ञापन


मोहाली में 62 में से कुल 14 लोग ठीक हुए 
स्वास्थ्य विभाग के मिले जिलेवार आंकड़ों के मुताबिक, मोहाली जिला 62 मरीजों के साथ अब भी राज्य में सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बना हुआ है। इस जिले में अब तक 2 लोगों की मौत हुई है जबकि 14 लोग ठीक भी हुए हैं। दूसरे नंबर पर जालंधर में कुल मरीजों की संख्या 53 पर पहुंच गई है, जिनमें से 2 की मौत हो चुकी है और 6 लोग ठीक हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे नंबर पर मुख्यमंत्री के जिले पटियाला में 31 मरीजों में से एक मरीज ठीक हुआ है। पठानकोट के 24 मरीजों में से एक की मौत हो चुकी है जबकि नवांशहर के 19 मरीजों में से एक की मौत होने के बाद 17 मरीज ठीक हो चुके हैं। लुधियाना के 16 मरीजों में से 4 की मौत और 2 लोग ठीक हुए हैं। अमृतसर में 11 मरीजों में से 2 की मौत और 1 मरीज ठीक हुआ है। 

मानसा में 11 मरीजों का इलाज जारी है। होशियारपुर के 7 मरीजों में से 1 की मौत और 4 मरीज ठीक हुए हैं। मोगा में 4 कोरोना मरीज अस्पताल में दाखिल हैं जबकि फरीदकोट के 3 मरीजों में 1 मरीज ठीक हुआ है। वहीं, रोपड़ के 3 मरीजों में से 1 की मौत हो चुकी है जबकि संगरूर में 3 मरीजों का इलाज चल रहा है। 

बरनाला में 2 मरीजों में से एक की मौत और 1 मरीज ठीक हो चुका है। फतेहगढ़ साहिब और कपूरथला में 2-2 मरीजों में से 1-1 ठीक हो चुका है जबकि गुरदासपुर के 1 मरीज की मौत हो चुकी है। मुक्तसर और फिरोजपुर में भी 1-1 मरीज का इलाज चल रहा है।

जालंधर में कोरोना के पांच मरीज और मिले, संख्या 53

मंगलवार को जिले में कोरोना के पांच नए मरीज मिले। इसके बाद जालंधर में संक्रमितों की संख्या 53 तक पहुंच गई है। इसमें से पांच ठीक हो चुके हैं।  मंगलवार रात को आई रिपोर्ट के मुताबिक दो संक्रमित नीलामहल के इलाके के रहने वाले विश्वजीत विशू के संपर्क में है। विशू इस समय अस्पताल में भर्ती है। एक मरीज सेंट्रल टाऊन का है, जो युवा कांग्रेसी नेता दीपक शर्मा के संपर्क में था। इसके अलावा दो अन्य मरीज हैं। सेहत विभाग के अधिकारी डॉ. टीपी सिंह ने बताया कि पांचों मरीजों के संपर्क सूची तैयार की जा रही है, उनके घरों को सील कर दिया गया है। संपर्क में आने वालों को क्वारंटीन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

राजपुरा में एक डाक्टर समेत पांच नए पॉजिटिव
राजपुरा में मंगलवार सुबह एक डाक्टर समेत पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। सभी को सरकारी राजिंदरा अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल करा दिया गया। चिंता की बात यह है कि इनमें से किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं दिखे थे। ऐसे में अब राजपुरा की पूरी आबादी की स्क्रीनिंग करवाई जाएगी। सेहत विभाग से जिला एपीडिमोलोजिस्ट डॉ. सुमित सिंह ने बताया कि राजपुरा की जिस बुजुर्ग महिला कमलेश (60) निवासी न्यू अनाज मंडी एरिया की रिपोर्ट कुछ दिन पहले पॉजिटिव आई थी, आज पाए गए चार संक्रमितों का उसके बेटे के साथ उठना-बैठना था।  

इनके अलावा एक प्राइवेट डाक्टर भी संक्रमित है। सेहत विभाग के मुताबिक यह चारों पीड़ित हाल ही में खांसी, जुकाम व बुखार की शिकायत होने पर इसी डाक्टर पास इलाज कराने गए थे। जैसे ही सेहत विभाग को इसकी जानकारी मिली, तो तुरंत डॉक्टर का भी टेस्ट कराया, जिसमें वह पॉजिटिव पाया गया। डॉ. सुमित सिंह ने बताया कि इन पांचों संक्रमितों में किसी में भी खांसी, जुकाम व बुखार के लक्षण नहीं दिखे थे। हालांकि कुछ दिन पहले इन सभी को खांसी, जुकाम हुआ था। बाद में वह ठीक हो गए थे। कोरोना का यह रूप भयावह है।

वहीं पुलिस ने वार्ड नम्बर-4 पुराना राजपुरा, वार्ड नम्बर-18 पंजीरी प्लांट, वार्ड नम्बर-16 पुरानी अनाज मंडी, वार्ड नम्बर-23,  सतनाम नगर, कस्तुरबा रोड को पूरी तरह सील कर दिया है। वहीं डॉक्टर के संपर्क में आने वालों के सैंपल लेने के लिए शहर में मुनादी करवाई जा रही है। सिविल सर्जन डॉ. हरीश मल्होत्रा के मुताबिक पटियाला में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 26 से बढ़कर 31 हो गई है। केवल राजपुरा में मंगलवार शाम तक आंकड़ा 12 पर पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed