फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lockdown, Coronavirus Positive Cases in Punjab

Coronavirus से पंजाब में 36वीं मौत, 109 मरीज और हुए ठीक, लुधियाना में 23 पॉजिटिव

Mon, 18 May 2020 10:06 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 18 May 2020 10:06 AM IST
विज्ञापन
Lockdown, Coronavirus Positive Cases in Punjab
फाइल फोटो
लुधियाना में रविवार को एक और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। इसके साथ पंजाब में महामारी से मरने वालों की संख्या 36 तक पहुंच गई है। रविवार को राज्य में 18 नए पॉजिटिव  केस भी सामने आए। इसके साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 1964 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन


हालांकि, इसी दौरान 109 मरीजों के ठीक होने के साथ ही राज्य में कोरोना वायरस को मात देने वाले लोगों की संख्या 1366 हो गई है। सेहत विभाग के अनुसार, रविवार को लुधियाना में 23 नए केस सामने आए, जबकि अमृतसर में जिन 3 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई, वे सभी विदेश से लौटे हैं।
विज्ञापन


नवांशहर में 3 केसों में 2 विदेश से लौटे हैं। फरीदकोट में 4 नए केस पाए गए हैं। सेहत विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में अब तक 51812 संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए गए हैं जिनमें से 47484 सैंपल निगेटिव पाए गए हैं। 2364 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इस समय 563 लोगों का इलाज चल रहा है। राज्य में रविवार को जिन 109 लोगों को ठीक होने पर घर भेज दिया गया है, उनमें जालंधर के 18, पटियाला के 5, मुक्तसर के 36, रोपड़ के 5, फरीदकोट के 34 और बठिंडा के 11 लोग शामिल हैं।

8 कोरोना वीर पुलिसकर्मी लौटे घर

पंजाब के के अस्पतालों में दाखिल 16 में से 8 कोरोना पीड़ित पुलिस कर्मचारियों को पूरी तरह ठीक होने के बाद रविवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। पंजाब पुलिस द्वारा अगली कतार में ड्यूटी करने वाले जवानों के लिए सुरक्षा और कल्याण प्रयासों को जारी रखा गया। पुलिस कर्मियों के लिए पिछले एक सप्ताह में 20 जिला क्वारंटीन सेंटर स्थापित किए गए।

डीजीपी दिनकर गुप्ता ने रविवार को बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा नोटिफाइड सेंटरों की कुल संख्या 78 हो गई। 14 मई को अस्पतालों में दाखिल 16 पुलिस मुलाजिमों में से 8 पूरी तरह ठीक होकर रविवार को अपने घर चले गए हैं। डीजीपी ने बताया कि जिला पुलिस (110) और आर्म्ड पुलिस (80) समेत कुल 190 पुलिस मुलाजिम फिलहाल विभाग द्वारा बनाए गए जिला क्वारंटीन सेंटरों में क्वारंटीन हैं। ये लोग ड्यूटी के दौरान संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आए थे।

अन्य 90 मुलाजिम और 69 आर्म्ड पुलिस मुलाजिम होम क्वारंटीन किए गए हैं। अब उनकी कुल संख्या 349 रह गई है, जो पहले 615 थी। 266 मुलाजिमों के जरूरी क्वारंटीन की समय सीमा पूरी हो गई है। डीजीपी ने कहा कि क्वारंटीन सेंटरों में पुलिस मुलाजिमों की देखभाल को यकीनी बनाने के लिए जिलों के पुलिस नोडल अधिकारियों और डॉक्टरों के साथ नजदीकी तालमेल कायम रखा जा रहा है।

कोरोना मुक्त हुआ तरनतारन

कोविड-19 के मद्देनजर गुरु नानक देव सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल 19 और मरीजों को कोराना मुक्त होने पर आज उनके घरों में भेजा गया। जिले में अब तक 161 मरीज संक्रमित पाए गए थे। अब यह सभी मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हैं और सभी को उनके घरों में भेज दिया गया है। जिला तरनतारन अब पूरी तरह से कोरोना मुक्त हो चुका है।

डिप्टी कमिश्नर प्रदीप कुमार सभरवाल ने  कोरोना को पराजित करने वाले 19 मरीजों को गुलदस्ते, मेडिकल किट और शुभकामनाएं देकर घरों की ओर रवाना किया। घर लौटने वाले सभी मरीजों को अभी फिलहाल 7 दिनों के लिए अपने घरों में भी एकांतवास में रहना होगा। डिप्टी कमिश्नर प्रदीप कुमार सभरवाल ने बताया कि श्री हजूर साहब से लौटे संक्रमित सभी श्रद्धालु कोरोना मुक्त हो चुके हैं। घर लौटने वाले मरीजों ने भी जिला प्रशासन को धन्यवाद किया।

कोरोना मुक्त हुआ बरनाला, सभी की रिपोर्ट आई निगेटिव
बरनाला रविवार को संक्रमण मुक्त हो गया। सभी सैंपलों की रिपोर्ट की निगेटिव आई है। एमडी डाक्टर मनप्रीत सिंह सिद्धू और उनकी धर्मपत्नी डॉक्टर गगनदीप कौर ने बताया कि जिले में अब तक कुल 1384 संक्रमित लोगों के सैंपल भेजे गए थे। इनमें से 1269 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। 21 लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए थे। इनमें से 19 लोगों को ठीक होेने पर घर भेज दिया गया था। 94 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी थी। रविवार को उनकी भी रिपोर्ट निगेटिव आ गई। सिविल अस्पताल के सीएमओ डाक्टर गुरिंदवीर सिंह ने बरनाला के कोरोना मुक्त होने की पुष्टि की है।

फरीदकोट : रिपीट सैंपलिंग में चार श्रद्धालु संक्रमित

जिला सेहत विभाग की ओर से पॉजिटिव पाए गए श्रद्धालुओं के साथ एकांतवास सेंटरों में रहे उनके साथियों के सैंपल रिपीट किए जा रहे हैं। इनमें से रविवार को गांव संधवां से संबंधित चार श्रद्धालुओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद फरीदकोट में कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या 60 हो गई है। 44 को सेहतमंद होने के चलते घर भेजा जा चुका है जबकि 16 केस अभी एक्टिव हैं।

सिविल सर्जन डॉ. राजिंदर कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से स्थापित एकांतवास सेंटरों में रह रहे लोगों में से जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आ रही है उन्हें घर भेजा जा रहा है। अब तक जिले से 3493 लोगों के सैंपल भेजे जा चुके हैं। इनमें से 3219 की निगेटिव रिपोर्ट आई है जबकि 139 रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

जालंधर में एक और कोरोना पॉजिटिव, संख्या पहुंची 212
जिले में रविवार को एक और कोरोना पॉजिटिव केस मिला है। इसके बाद अब संख्या  212 हो गई है। मरीज स्थानीय काजी मोहल्ला का रहने वाला है और कोरोना का शिकार होकर मौत का ग्रास बने नरेश चावला के संपर्क में था। उसे सिविल अस्पताल में आइसोलेट कर दिया गया है।

लुधियाना में 23 नए कोरोना पॉजिटिव

जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 159 पहुंच चुका है। रविवार को लुधियाना में 23 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। इसमें सिविल अस्पताल में तैनात एक स्टाफ वॉर्डन समेत आरपीएफ के 13 जवान, दो रेलवे मुलाजिम, चार पायल के, दो न्यू कुंदनपुरी वासी धर्मपुरा और गुरुनानक नगर से एक-एक संक्रमित शामिल है। इस तरह जिले में अब कोरोना पीड़ितों की संख्या 152 हो गई।

वहीं पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कोरोना संक्रमित एक छह वर्षीय बच्चे निवासी हैबोवाल की मौत हो गई है। ऐसे में मौत का आंकड़ा सात हो गया है। सिविल सर्जन डॉक्टर राजेश बग्गा के अनुसार रविवार को सेहत विभाग को 23 नए केस मिले हैं। सेहत विभाग इनके संपर्क में आने वाले लोगों की सूची तैयार कर रहा है ताकि उनकी भी जांच हो सके। वहीं पीजीआई में एक छह वर्षीय बच्चे की मौत ही खबर है। उसकी डिटेल भी एकत्र की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed