फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   lobbying of Councillors begins for Committee membership

अनुबंध कमेटी का सदस्य बनने के लिए पार्षदों की लाबिंग शुरू

Sun, 17 Jan 2016 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 17 Jan 2016 10:00 AM IST
विज्ञापन
lobbying of Councillors begins for Committee membership

नगर निगम की वित्त एवं अनुबंध कमेटी का सदस्य बनने के लिए पार्षदों ने लाबिंग शुरू कर दी है। सदस्य बनने के लिए कांग्रेस और भाजपा के साथ साथ मनोनीत पार्षदों में घमासान मचा हुआ है।

विज्ञापन


सोमवार को नामांकन का आखिरी दिन है। अगर सर्वसम्मति से चुनाव न हुआ तो 22 जनवरी को मतदान के जरिये पांच सदस्यों का चुनाव किया जाएगा।

वित्त एवं अनुबंध कमेटी नगर निगम की सबस अहम कमेटी होती है, जिसके 5 सदस्यों का चुनाव होना है। इसके लिए सोमवार को नामाकंन भरे जाने हैं । लेकिन अभी किसी पार्टी ने अपने उम्मीदवार तय नहीं किए हैं। एक सदस्य बनने के लिए कम से कम 7 पार्षदों की जरूरत होगी।
विज्ञापन


साल 2006 में केवल एक बार वोट डाले गए थे । उसके बाद से सर्वसम्मति से सदस्यों को चुनाव होता आ रहा है। चंडीगढ़ नगर निगम में कांग्रेस के 8, भाजपा- अकाली गठबंधन के 16 और 9 मनोनीत पार्षद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो उम्मीदवारों को मैदान में उतारने की रणनीति
वोटों के हिसाब से देखें तो कांग्रेस का केवल सदस्य कमेटी में जा सकता है। लेकिन पार्टी रणनीति के तहत दो उम्मीदवारों को मैदान में उतारने की रणनीति बना रही है ताकि भाजपा की गुटबाजी बढ़ सके। इसी तरह मनोनीत पार्षदों की संख्या 9 है लेकिन उन्होंने अपने दो सदस्यों की कमेटी में शामिल करने की मांग की है। उधर, अकाली दल भी अपने एक पार्षद को अनुबंध कमेटी का सदस्य बनाने की मांग कर रहा है।

किस-किस को उम्मीदवार बनाया जा सकता है
कांग्रेस की ओर से पूर्व मेयर सुभाष चावला और पूनम शर्मा को उम्मीदवार बनाया जा सकता है जबकि भाजपा में सतप्रकाश अग्रवाल और आशा जसवाल नामाकंन भर सकते है। अगर भाजपा ने अकाली पार्षद हरजिंदर कौर को उम्मीदवार बनाया तो भाजपा को अपने  एक ही पार्षद को नामाकंन भरवाना पड़ेगा। जबकि मनोनीत पार्षदों में घमासान मचा हुआ है। सतपाल बंसल, डा. शगुफ्ता प्रवीण, रिटायर्ड मेजर डीएस संधू और अरुणा गोयल सदस्य बनना चाहते हैं।


22 को ही कमेटियों का गठन कर दिया जाएगा
22 जनवरी को इस साल की पहली सदन की बैठक में अनुबध कमेटी के सदस्यों का चुनाव होगा अगर सोमवार को 5 ही सदस्यों ने नामाकंन दाखिल किया तो उस दिन ही घोषणा कर दी जाएगी। 22 को ही तीन अन्य कमेटियों का गठन किया जाएगा जिसका प्रावाधान म्युनिसिपल एक्ट में शामिल है। हर बार मेयर ही इन कमेटियों के सदस्यों का नाम तय करता है। सदन की बैठक के बाद मेयर की ओर से इन सदस्यों की घोषणा कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed