फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   liqupr shop bid again fail

चंडीगढ़ के शराब ठेकों की नीलामी फिर रद्द

Wed, 30 Oct 2013 10:00 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 30 Oct 2013 10:00 AM IST
विज्ञापन
liqupr shop bid again fail
आबकारी एवं कराधान विभाग की ओर बुधवार को छठी बार कराई जाने वाली 77 शराब के ठेकों की नीलामी को रद्द कर किया। बता दें कि प्रशासन ने 57 अंग्रेजी और 20 देसी शराब के ठेकों के लिए आवेदन मांगे थे और मंगलवार को आवेदन करने का अंतिम दिन था। लेकिन, एक भी आवेदन न आने से विभाग ने नीलामी रद्द कर दी। प्रशासन ने रिजर्व प्राइस में कमी की थी। इसके बावजूद भी कोई भी ठेकेदार ने रुचि नहीं दिखाई।
विज्ञापन


प्रशासन की ओर से बुधवार को छठी बार शराब के ठेकों की नीलामी की जानी थी। लेकिन, प्रशासन की ओर से नीलामी की शर्तें कठिन करने से किसी ने भी इन ठेकों को लेने के लिए आवेदन नहीं किया। नई शर्तों के अनुसार, ठेका लेने के लिए आवेदकों को अर्नेस्ट मनी (अग्रिम राशि) के तौर पर 35 लाख रुपये जमा कराने थे, जबकि पहले ठेकों के स्थान के महत्व के अनुसार सात से 25 लाख रुपये जमा कराने पड़ते थे।
विज्ञापन


इससे पहले प्रशासन को पांचवीं नीलामी भी आवेदन नहीं आने के कारण नीलामी रद्द करनी पड़ी थी। बता दें कि पहले चार बार हुई नीलामी भी फ्लॉप रही थी। पहली बार प्रशासन ने 23 अप्रैल को ठेकों की नीलामी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान शहर में 217 में से सिर्फ 103 देसी और अंग्रेजी शराब ठेकों की बोली हो सकी थी। इसके बाद 114 ठेकों के लिए दोबारा टेंडर निकाले गए। इस बार सिर्फ 21 ठेके ही नीलाम हो सके। तीसरी बार में सिर्फ 12 ठेके ही नीलाम हुए, तो चौथी बार सिर्फ सात ठेके नीलाम हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed