फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   life time imprisioner ex ASI dead in Bathinda

कई मजदूरों का हत्यारा था पूर्व ASI, उम्रकैद काट रहा था, हार्टअटैक से मौत

Tue, 28 Nov 2017 01:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/बठिंडा
ब्यूरो, अमर उजाला/बठिंडा Updated Tue, 28 Nov 2017 01:33 PM IST
विज्ञापन
life time imprisioner ex ASI dead in Bathinda
सांकेतिक चित्र - फोटो : demo pic
हक मांग रहे मजदूरों पर गोलियां चलाकर उनकी हत्या करने के आरोप में बठिंडा की केंद्रीय जेल में उम्र कैद की सजा काट रहे पंजाब पुलिस के एक पूर्व एएसआई नरिंदरपाल सिंह की रविवार देर रात हर्ट अटैक से मौत हो गई ।
विज्ञापन


सोमवार को थाना नथाना पुलिस ने  पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनो के हवाले कर दिया । जानकारी के अनुसार नरिंदरपाल सिंह निवासी बठिंडा पंजाब पुलिस में बतौर एएसआई था और वर्ष 1997 में अबोहर की एक फैक्ट्री में मजदूर अपने हकों के लिए फैक्ट्री प्रबंधकों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन


एएसआई नरिंदर पाल सिंह और एएसआई जगजीत सिंह ने एक अन्य एएसआई के साथ मिलकर उस समय के तहसीलदार राम सिंह के आदेशों पर मजदूरों पर फायरिंग कर दी थी, जिसमें कई मजदूरों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पूरे घटनाक्रम के बाद अबोहर के थाना सिटी में नरिंदरपाल समेत दो अन्य एएसआई व उस समय के तहसीलदार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया था । कुछ वर्ष केस चलने के बाद फाजिल्का की अदालत ने मामले में नामजद एएसआई नरिंदरपाल सिंह और जगजीत सिंह व एक अन्य एएसआई को उम्र कैद की सजा ।

कुछ समय बाद ही एएसआई नरिंदरपाल सिंह बठिंडा की केंद्रीय जेल में शिफट हो गया था। डिप्टी जेल अधीक्षक मनजीत सिंह ने बताया कि नरिंदरपाल सिंह जब विभाग से रिटायर हो गए थे, उसके बाद ही उन्हें उम्र कैद की सजा हुई थी और वह दिल की बीमारी का मरीज था।


उन्होंने बताया कि रविवार रात को उसे दिल का दौरा था। सिविल अस्पताल बठिंडा में डाक्टरों ने पूर्व एएसआई को मृत घोषित कर दिया । थाना नथाना प्रभारी अंग्रेज सिंह का कहना था कि पुलिस ने 174 की कार्रवाई कर शव परिजनों के हवाले कर दिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed