फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Leopard seen in Ludhiana police and forest department team engaged in search

Punjab: लुधियाना में सेंट्रा ग्रीन हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में घुसा तेंदुआ, सीसीटीवी में कैद, इलाके में तलाश जारी

Fri, 08 Dec 2023 04:51 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 08 Dec 2023 04:51 PM IST
सार

वन अधिकारियों ने बताया कि जब पहाड़ों में सर्दी बढ़ जाती है तो ज्यादातर नहरों के रास्ते जंगली जानवर शहरों में आ जाते हैं। अंदेशा जताया जा रहा है कि दोराहा नहर के जरिए तेंदुआ पक्खोवाल रोड तक पहुंचा है।

विज्ञापन
Leopard seen in Ludhiana police and forest department team engaged in search
लुधियाना में दिखा तेंदुआ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के लुधियाना के पक्खोवाल रोड स्थित सेंट्री ग्रीन  ग्रीन हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में गुरुवार की देर रात एक तेंदुआ घुस आया। घटना का पता उस समय चला जब सीसीटीवी फुटेज में तेंदुआ दिखा। इसके बाद जानकारी पूरे हाउसिंग कॉम्प्लेक्स को दी गई और लोगों को घरों में ही रहने को कहा गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस के उच्चाधिकारी और थाना सदर की पुलिस वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन


पुलिस ने वन विभाग की टीम के साथ पिंजरा लगाया। इसके बाद तेंदुआ की तलाश की गई। मगर पूरे हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में तेंदुआ नहीं दिखा। इसके बाद पुलिस और वन विभाग की टीम ने इलाके में सर्च अभियान जारी रखा है। लोगों से अपील की गई है कि वह घरों से सावधान होकर निकले और अगर तेंदुआ किसी को नजर आता है तो तुरंत जानकारी पुलिस को दें।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सेंट्रा ग्रीन सोसायटी में रहने वाले एक व्यक्ति को तेंदुआ सीसीटीवी कैमरे दिखा। इसके बाद उसने इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी। इसके बाद पुलिस और वन विभाग की टीम को सूचित किया गया। 

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाका सील कर दिया। इस बीच वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और तेंदुआ की तलाश शुरू कर दी। सेंट्रा ग्रीन में करीब चार सौ फ्लैट हैं। इनमें रहने वाले लोग डर हैं। 


वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक तेंदुआ रात के समय आक्रामक होकर हमला करता है। इसलिए उनकी कोशिश है कि सूर्यास्त होने से पहले उसे पकड़ लिया जाए। डीएफएसओ प्रितपाल सिंह ने कहा कि आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। रात के समय कोई भी व्यक्ति या बच्चा घर से बाहर न निकले।

उन्होंने कहा कि सेंट्रा ग्रीन हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में सर्च किया जा रहा है। उम्मीद है कि रात के समय तेंदुआ जंगल में आ सकता है। अधिकारियों ने बताया कि जब पहाड़ों में सर्दी बढ़ जाती है तो ज्यादातर नहरों के रास्ते जंगली जानवर शहरों में आ जाते हैं। अंदेशा जताया जा रहा है कि दोराहा नहर के जरिए तेंदुआ पक्खोवाल रोड तक पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed