{"_id":"9fc3ed3fa338fecef7a7d67ebeb0f64e","slug":"leopard-babies-in-chhatbir-zoo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैली के शावकों से मिलना है तो पहुंचें छतबीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैली के शावकों से मिलना है तो पहुंचें छतबीड़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 24 Jan 2015 04:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छतबीड़ की लायन सफारी में अब आप शेरनी हैली के शावकों के दीदार कर सकेंगे। लायन सफारी फिर से दर्शकों के लिए खोल दी गई है।
विज्ञापन
शेरनी हैली के चारों शावक छह महीने के हो गए हैं। इन चारों शावकों का नामकरण भी कर दिया गया है। इसमें से एक अमन, दूसरा अस्लाम, तीसरी हेमा और चौथी हीर है।
जू अथारिटी के अनुसार ठंड की वजह से दिसंबर और जनवरी में कुछ समय के लिए लायन सफारी को बंद किया गया था। छतबीड़ जू के डायरेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि जू के शेरों को सुरक्षित रखना उनके लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
इसीलिए ज्यादा ठंड में शावकों को बाहर नहीं निकाला जाता। बारिश के दिनों में भी शावकों को नहीं निकाला जाता। शावक मिट्टी में खेलते हैं।
इसीलिए उनको यहां से हटा लिया जाता है। मुनीष कुमार ने कहा कि वीकेंड पर इन शावकों को रखा जाएगा। जिससे आम लोग भी इन्हें देख सकेंगे।