{"_id":"0f2dc30326829cfe0f01c5194e4906fe","slug":"leh-laddakh-tour-of-airforce-female-officers-on-cycle","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल पर लेह को नापने चली महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल पर लेह को नापने चली महिलाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Mon, 14 Jul 2014 09:15 AM IST
विज्ञापन
भारतीय वायुसेना की महिला अधिकारियों की नौ सदस्यों वाली टीम रविवार को साइकिल से लेह की साहसिक यात्रा के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन से एयर आफिसर कमाडिंग ने झंडी दिखाकर टीम को रवाना किया। टीम तीन चरणों में पठानकोट से लेह की दुर्गम 15 सौ किलोमीटर की यात्रा तय करेगा।
लेह के लिए रवाना होने से पूर्व टीम में शामिल महिला अफसरों ने इसकी ट्रेनिंग ली थी। उन्हें लेह के तापमान में खुद को सुरक्षित रखने का भी प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
यह टीम पहले चरण में पठानकोट से मनाली के पालचम तक की साइकिल यात्रा तय करेगी। बाद में अगले चरण के तहत टीम पालचम से लेह के लिए आगे बढ़ेगी।
अंतिम चरण में टीम लेह के दुर्गम क्षेत्र की दूरी तय कर अपनी मंजिल तक पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि यात्रा का उद्देश्य महिलाओं को सेना के प्रति आकर्षित करने के अलावा लोगों को एक-दूसरे को साथ लेकर साहस के साथ काम करने की क्षमता को बढ़ाने का संदेश देना है।
विज्ञापन