{"_id":"f819285dfaccf62e674812927a09a0e9","slug":"lee-then-robbed-bangles-lift","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट ली तो लूट ली चूड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिफ्ट ली तो लूट ली चूड़ियां
अमर उजाला मोहाली
Updated Sat, 21 Dec 2013 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुजुर्ग महिलाओं को लिफ्ट देने के बहाने लूटने वाला गैंग एक बार फिर शहर में सक्रिय हो गया है। इस गैंग ने वीरवार को फेज-10 इलाके में एक 85 साल की बुजुर्ग महिला को शिकार बनाया। थाना फेज-11 पुलिस ने फेज दस निवासी प्रीतम कौर की शिकायत पर परचा दर्ज किया है। प्रीतम कौर ने पुलिस को बताया कि वह 19 दिसंबर को दोपहर सवा बारह बजे फेज-11 मार्केट में सामान लेने गई थी।
तभी दो महिलाएं आईं और उनके फेज-10 की कोठी नंबर पांच सौ का पता पूछने लगीं। प्रीतम कौर को भी फेज-10 जाना था। लिफ्ट देने के बहाने महिलाओं ने उन्हें अपनी कार में बैठा लिया। बातों-बातों में उन्होंने प्रीतम कौर की ढाई तोले सोने की दो चूड़ियां काट कर निकाल लीं। उसके बाद उन्हें कार से उतार कर भाग गईं। गौरतलब है कि इससे पहले भी यह गैंग अक्सर शहर में एक्टिव रहा है। पुरुष ड्राइवर के साथ दो महिलाओं का गैंग बड़ी सफाई के साथ बुुजुर्गों को निशाना बनाता है। इस गैंग ने गुरुद्वारा सिंह शहीदां और फेज-6 में कई वारदातों को अंजाम दिया है। कई बार गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।