{"_id":"e4cf186efe16fa906e434f02cf05c23f","slug":"learn-how-about-a-four-day-weather-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए कैसा रहेगा अगले चार दिनों का मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए कैसा रहेगा अगले चार दिनों का मौसम
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 15 Jan 2014 12:15 AM IST
विज्ञापन
अगले चार दिनों का मौसम थोड़ा गड़बड़ रहने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, आसमान में बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
17-18 जनवरी को हलकी बूंदाबांदी भी हो सकती है। हालांकि, इस दौरान तापमान में कोई खास गिरावट नहीं देखी जाएगी। 15 जनवरी को अधिकतम तापमान 20 डिगी के आसपास रहने वाला है, जबकि न्यूनतम तापमान सात डिग्री के आसपास रहेगा।
विभाग के मुताबिक, एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे बादल उमड़ने के संकेत हैं। सुबह और रात के वक्त कोहरा छाया रह सकता है।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्यिसय दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि पंजाब व हरियाणा के कुछ इलाकों में धुंध हो सकती है। इन इलाकों में करीब 200 मीटर की विजिबिलिटी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन