{"_id":"08f944a68cce77290383ba4adc4b3e83","slug":"le-corbusier-made-furniture-is-very-poor-condition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबाड़ बने कार्बूजिए के डिजाइन हेरिटेज फर्नीचर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबाड़ बने कार्बूजिए के डिजाइन हेरिटेज फर्नीचर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 03 Aug 2015 03:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के क्रिएटर ली कार्बूजिए की ओर से डिजाइन किए हेरिटेज फर्नीचर चंडीगढ़ में कबाड़ में तब्दील हो गए हैं।
विज्ञापन
ली कार्बूजिए की 50वीं पुण्यतिथि पर जहां उनकी याद में यूटी प्रशासन विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं, पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) और पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पैक) में उनके डिजाइन किए फर्नीचरों के साथ बुरा बर्ताव किया गया है।
पीयू में पोस्ट ऑफिस केपास स्थित ड्राइवर यूनियन ऑफिस केबगल में बने हॉल में हेरिटेज कुर्सियां एक दूसरे पर चढ़ाकर रखी गई हैं। 15 से अधिक कुर्सियां पूरी तरह से कबाड़ में तबदील हो चुकी हैं।
विज्ञापन
कुर्सियों पर धूल मिट्टी और जाले की परतें जम चुकी हैं। कई कुर्सियां की हालत इतनी खराब नहीं है जितनी डंप में पड़े होने के कारण लगती हैं। कई के पेंट तक अभी नहीं उतरे हैं।
विज्ञापन
हॉस्टल में कई टेबल और कई विभागों में भी हेरिटेज फर्नीचर का यही हाल है। कुछ फर्नीचर में तो जरा सी कमी है जिसे रिपेयर कर दोबारा इस्तेमाल में लाया जा सकता है।
पैक वर्कशाप के बाहर खुले में पड़ा है हेरिटेज फर्नीचर
पैक केमुख्य गेट पर सिक्योरिटी गार्ड हेरिटेज टेबल और चेयर को रखे बैठा है। उसे खुद नहीं पता कि यह टेबल हेरिटेज है। इसके अलावा पैक वर्कशॉप में बाहर खुले में हेरिटेज फर्नीचर पड़ा है। जो पानी लगने से बेकार हो रहा है। हालांकि कुछ फर्नीचर को यहां से हटा लिया गया है।
विदेश जाकर करोड़ों का हो जाता है क बाड़ फर्नीचर
यहां जो फर्नीचर कूड़े में तब्दील होकर कौड़ियों का नजर आता है, वही फर्नीचर विदेशों में पहुंचकर करोड़ों में नीलाम होता है। हेरिटेज की कीमत समझने वाले इसे हाथों-हाथ लपक लेते हैं। यूटी का हेरिटेज सामान पहले भी विदेशों में बिकने को लेकर विवादों में रहा है। यूटी का मैप छपे गटर के ढक्कन तक विदेशों में नीलाम हो चुकेहैं।
हेरिटेज फर्नीचर की पहचान
ली कार्बूजिए केकजन पियरे जेनरेट के डिजाइन किए फर्नीचर में अधिकतर चेयर की लेग्स वी शेप की होती हैं। हॉस्टल और स्टूडेंट्स केलिए जो टेबल डिजाइन की थी उनकी लेग्स भी वी शेप की हैं और एक साइड दराज बनाया गया है।
यहां मौजूद है हेरिटेज फर्नीचर
पीयू और पैक, पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट, विधानसभा, पंजाब एंड हरियाणा सिविल सेक्रेट्रिएट और आर्किटेक्चर कॉलेज के अलावा कई अन्य जगह हेरिटेज फर्नीचर मौजूद हैं।
कोट्स...
फर्नीचर सही से इस्तेमाल हो रहा है तो ठीक है। यदि उसकी बेकद्री हो रही है तो उसे वापस मांगा जाएगा। यह फैसला हेरिटेज कमेटी लेगी। पीयू और पैक में काफी हेरिटेज फर्नीचर हैं।
मुकेश, डायरेक्टर, ली कार्बूजिए सेंटर, यूटी।