फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Langar service in village Dariya on the beginning of New Year

Chandigarh News: नव वर्ष की शुरुआत पर गांव दरिया में लंगर सेवा

Thu, 01 Jan 2026 12:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Langar service in village Dariya on the beginning of New Year
मनीमाजरा। नव वर्ष के पावन अवसर पर गांव दरिया में धार्मिक और सामाजिक समरसता का सुंदर उदाहरण देखने को मिला। श्री हरि कीर्तन मंडली की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गांव दरिया में लगभग 2000 लोगों के लिए विशाल लंगर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


लंगर सेवा का शुभारंभ क्षेत्र की पार्षद बिमला दुबे के पति एवं चंडीगढ़ के पूर्व डिप्टी मेयर अनिल कुमार दुबे ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्री हरि कीर्तन मंडली समय-समय पर धार्मिक कार्यक्रमों और भंडारों का आयोजन कर समाज में आपसी भाईचारे और सेवा भाव को बढ़ावा देती आ रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नव वर्ष के उपलक्ष्य में मंडली द्वारा शीघ्र ही एक शाम खाटू वाले के नाम भव्य संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भजन गायक मोनू दुआ बाबा के भजनों का गुणगान करेंगे। इस अवसर पर भाजपा नेता महेंद्र नाथ दुबे, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राम कुमार द्विवेदी, सरदार बलजीत सिंह सिद्धू, डॉ. राजीव डींगरा, भाजपा नेता जेपी राणा, राम कृपाल शुक्ला, ओमप्रकाश यादव, रवि राजपूत, धीरज राजभर सहित श्री हरि कीर्तन मंडली की पूरी टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed