{"_id":"647611c308d8a0eb28080da0","slug":"labourer-sitting-on-dharna-at-fazilka-dc-office-gate-in-punjab-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: डीसी दफ्तर के गेट पर बांधी बकरियां, बच्चों समेत थाली-चम्मच लेकर धरने पर बैठे यूपी के मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: डीसी दफ्तर के गेट पर बांधी बकरियां, बच्चों समेत थाली-चम्मच लेकर धरने पर बैठे यूपी के मजदूर
Tue, 30 May 2023 08:45 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 30 May 2023 08:45 PM IST
सार
एडवोकेट गगनदीप और सुखदेव सिंह ने कहा कि भट्ठा मालिक ने करीब 25 मजदूरों को उनके बच्चों समेत कथित बंधुआ मजदूर बनाकर रखा था। लिखित शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद फाजिल्का के एसडीएम और डिप्टी कमिश्नर व श्रम विभाग के अधिकारियों को लिखित में जानकारी दी थी।
विज्ञापन
डीसी दफ्तर के गेट पर मजदूरों ने बांधी बकरियां।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के फाजिल्का में अनोखा धरना प्रदर्शन देखने को मिला। यहां डीसी कार्यालय के गेट पर भट्ठा मजदूर सामान रखकर अपनी बकरियां बांध बच्चों के साथ थाली-चम्मच लेकर धरने पर बैठ गए हैं। मजदूरों का आरोप है कि भट्ठा मालिक ने उनके लोगों को बंधुआ मजदूर बनाकर रखा है।
विज्ञापन
धरने पर बैठे वीरपाल व प्रेमवती ने बताया कि वह बाजपुर भगता बाघला जिला बदायूं (यूपी) से यहां मजदूरी करने आए थे। उन्होंने 13 सितंबर 2022 को अबोहर के गांव खैरपुर स्थित एक भट्ठे पर मजदूरी करना शुरू किया था। आरोप है कि जब उन्होंने यहां से घर वापस जाने की बात की तो भट्ठा मालिक ने बकाया देने पर टाल मटोल करना शुरू कर दिया। उन्होंने भट्ठा मालिक पर बंधुआ बनाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
वहीं, आठ साल की बच्ची रोशनी ने रो-रोकर अपना दुख बयां किया। उसने कहा कि उन्हें यहां पर नहीं रहना है। वे अब अपने घर जाना चाहते हैं। बच्ची के मुताबिक भट्ठे पर उनके अलावा अन्य बच्चों से भी काम करवाया जाता है। उन्हें पढ़ने नहीं दिया जाता है। दलित दास्तां विरोधी आंदोलन संस्था के नेता एडवोकेट गगनदीप और सुखदेव सिंह ने कहा कि भट्ठा मालिक ने करीब 25 मजदूरों को उनके बच्चों समेत कथित बंधुआ मजदूर बनाकर रखा था। लिखित शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद फाजिल्का के एसडीएम और डिप्टी कमिश्नर व श्रम विभाग के अधिकारियों को लिखित में जानकारी दी थी।
विज्ञापन