{"_id":"e49a360e2a635c0703fd4907b7911f8f","slug":"kuldeep-bishnoi-about-elections-and-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजकां सुप्रीमो बोले, हारा तो छोड़ दूंगा राजनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजकां सुप्रीमो बोले, हारा तो छोड़ दूंगा राजनीति
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 22 Apr 2014 04:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में लोकसभा चुनाव के दौरान इनेलो के पक्ष में प्रचार करने को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से इन दिनों नाराज चल रहे हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि बादल पंजाब के मुख्यमंत्री और एनडीए का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
हरियाणा में भाजपा हजकां गठबंधन के खिलाफ जाकर उन्होंने अपनी विश्वसनीयता खत्म कर ली है। कुलदीप यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन भी मौजूद थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मैने इस संदर्भ में एनडीए के संयोजक लाल कृष्ण आडवाणी को शिकायत की है। चुनावी व्यस्तता के कारण अभी तक हमें इस बाबत जवाब नहीं मिला है, लेकिन हम पाजिटिव जवाब की अपेक्षा कर रहे हैं। आडवाणी का जवाब आने के बाद ही मैं इस विषय में अधिक कुछ कहूंगा।
विज्ञापन
हजकां भाजपा गठबंधन पर उठ रहे सवालों पर भी कुलदीप ने यह कह कर विराम लगाने की कोशिश की कि उनका गठबंधन पक्का है। गठबंधन के तहत हम विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। एक जून से हरियाणा के 90 विधानसभा हलकों में वे कूच करेंगे।
कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर विधानसभा चुनाव में दमदार दावेदारी करेंगे। कुलदीप ने कहा कि गठबंधन में राज्य स्तर पर क्षेत्रीय दल बड़ा होता है। लिहाजा विधानसभा चुनाव में हजकां अधिक प्रभावी होगी। कुलदीप ने हिसार संसदीय सीट से हजकां और इनेलो की हार-जीत की अटकलों पर विराम लगाते हुए इनेलो को बड़ी चुनौती दी है।
उन्होंने कहा कि यदि मैं हिसार से हारा तो राजनीति से सन्यास ले लूंगा और यदि इनेलो हारती है तो उसे भी हरियाणा में राजनीति बंद कर देनी चाहिए।
विनोद शर्मा पर टिप्पणी से इनकार
कुलदीप बिश्नोई ने पूर्व मंत्री एवं अंबाला शहर से विधायक विनोद शर्मा के मामले में टिप्पणी करने से इनकार करते हुए इस मामले को इतिहास करार दिया। विनोद शर्मा से अब तक हुई बातचीत के सवाल पर उन्होंने कहा कि क्या बात हुई, क्या नहीं यह अंदरूनी मामला है। अभी मैं इस बारे में कुछ नहीं कहूंगा।
हजकां की चंडीगढ़ में हुई वर्किंग कमेटी की बैठक में डा. सुशील इंदौरा, पूर्व मंत्री कृपाराम पूनिया, सत्यनारायण लाठर और शशि परमार को सदस्य बनाया गया है। पार्टी सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई ने बताया कि इन नेताओं के सदस्य बनने के बाद पार्टी में और मजबूत सुझाव आएंगे।