फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kirron kher, satyapal jain, harmohan dhawan in bjp national executive

शाह की 'सेना' में शामिल हुए चंडीगढ़ के 3 दिग्गज

Fri, 13 Mar 2015 11:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 13 Mar 2015 11:19 AM IST
विज्ञापन
kirron kher, satyapal jain, harmohan dhawan in bjp national executive

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में चंडीगढ़ के तीन दिग्गजों को शामिल किया है। कार्यकारिणी में चंडीगढ़ से पूर्व सांसद सत्यपाल जैन, सांसद किरण खेर और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन को शामिल किया गया है। जैन को सातवीं बार राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह मिली है, जबकि सासंद किरण खेर पहले से ही कार्यकारिणी में थी।

विज्ञापन


इस बार उन्हें स्पेशल इनवाइटी बनाया गया है। हरमोहन धवन को पहली बार स्पेशल इनवाइटी के तौर पर लिया गया है। विधानसभा व विधान परिषद में पार्टी के नेता, सभी प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश संगठन मंत्री बैठक में रहने वाले संगठन मंत्री भी कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित होंगे।
विज्ञापन


बढ़ सकती हैं संजय टंडन की मुश्किलें
राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जिन तीन नेताओं को जगह मिली है, उन्हें प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन का विरोधी माना जाता है। ऐसे में प्रदेशाध्यक्ष की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार : संजय टंडन
भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का आभार प्रकट किया कि उन्होंने चंडीगढ़ से पूर्व सांसद सत्यपाल जैन को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, स्थानीय सांसद किरण खेर और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन को विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया।


प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि इन तीनों की नियुक्ति से चंडीगढ़ भाजपा के कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है और चंडीगढ़ में पार्टी को ओर मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed