फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kiran kher is more rich than Anupam kher

पति अनुपम से ज्यादा अमीर हैं किरण खेर

Sat, 22 Mar 2014 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 22 Mar 2014 09:04 AM IST
विज्ञापन
kiran kher is more rich than Anupam kher
बॉलीवुड अभिनेत्री और चंडीगढ़ से भाजपा की उम्मीदवार किरण खेर अपने पति अनुपम खेर से ज्यादा अमीर हैं। इसका खुलासा शुक्रवार को किरण खेर की ओर से नामांकन पत्र दाखिल करने के साथ भरे गए एफिडेविट से हुआ है।
विज्ञापन


किरण खेर की कुल चल और असल संपत्ति 23.88 करोड़ है। अनुपम खेर की कुल संपत्ति 9.65 करोड़ है। ऐसे में किरण और अनुपम की कुल संपत्ति 33.53 करोड़ रुपये है।

ज्वैलरी
खेर के पास 3.73 करोड़ रुपये मूल्य की 20 किलो ज्वैलरी है। खेर के पास लगभग 12 किलो की गोल्ड ज्वैलरी और 8 किलो की सिलवर ज्वैलरी है। अनुपम खेर के पास सिर्फ 70 ग्राम ज्वैलरी है, जिसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपये है।
विज्ञापन


गाड़ियां
किरण खेर के पास एक मर्सीडीज बेंज है जो उन्होंने पिछले साल 61.08 लाख रुपये में खरीदी थी। अनुपम खेर के पास बीएमडब्लू है जो कि उन्होंने 2011 में 42.60 लाख रुपये की खरीदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रापर्टी

किरण खेर की सेक्टर-17 में कामर्शियल प्रापर्टी (एससीओ-18) में 25 फीसदी हिस्सा है जो कि उनके पिता ने ट्रांसफर किया था। इसकी मौजूदा मार्केट वैल्यू 5.34 करोड़ रुपये है।

किरण खेर के नाम जुहू, मुंबई में फ्लैट है जो कि उन्होंने 1994 में 92.38 लाख का लिया था। इसकी मौजूदा मार्केट वैल्यू लगभग 3 करोड़ है।

चंडीगढ़ में सेक्टर-8 में मकान में किरण खेर का 50 फीसदी हिस्सा है जिसकी मार्केट वैल्यू 7.84 करोड़ है। यह प्रापर्टी भी किरण खेर को उनके पिता से गिफ्ट में मिली है।

अनुपम खेर के पास जुहू, मुंबई और अंधेरी वेस्ट में रिहायशी प्रापर्टी है जो कि उन्होंने 1994 और 1995 में खरीदी थी। दोनों की मौजूदा मार्केट वैल्यू 5 करोड़ है। अनुपम खेर ने लगभग 1.59 करोड़ रुपये ऋण दिया हुआ है।

किरण खेर--------------------------अनुपम खेर
कुल चल संपत्ति-----------------------कुल चल संपत्ति
7.69 करोड़--------------------------4.65 करोड़
नकद- 56 हजार-----------------------नकद- 7.71 लाख
बैंक में बचत खाता-------------------बैंक में खातों में जमा और एफडी-2.31 करोड़
इंडियन रेलवे फाइनेंस--------------------------बांड, शेयर
कारपोरेशन--------------------------52.45 लाख
लिमिटेड के बांड--------------------------1 करोड़
कुल अचल संपत्ति--------------------------कुल अचल संपत्ति
16.19 करोड़                  5 करोड़

पति भरते हैं ज्यादा टैक्स
किरण खेर अपने पति से ज्यादा अमीर हैं। लेकिन, आयकर उनके पति अनुपम खेर ज्यादा भरते हैं। वर्ष 2012-13 में किरण खेर ने आयकर भरने के दौरान अपनी सालाना संपत्ति 1.72 करोड़ रुपये बताई थी जबकि इस वित्तीय वर्ष में अनुपम खेर ने 2.17 करोड़ रुपये की सालाना संपत्ति बताई थी। इस हिसाब से अनुपम खेर ने ज्यादा टैक्स भरा।


किरण की क्या है उम्र?
नामांकन पत्र के साथ किरण खेर ने जो एफिडेविट दिया है उसमें उनकी आयु 61 साल लिखी गई है। लेकिन, इंटरनेट पर उपलब्ध किरण खेर की बायोग्राफी के अनुसार किरण खेर अभी 58 साल की हैं और जून में 59 साल की हो जाएंगी। उनकी जन्म तिथि 14 जून, 1955 बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed