फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kiran kher first interview after winning from chandigarh

चंडीगढ़ में जीतने के बाद ये बोलीं किरण खेर

Fri, 16 May 2014 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 16 May 2014 10:41 PM IST
विज्ञापन
kiran kher first interview after winning from chandigarh

इस बार भाजपा की लहर नहीं बल्कि देश में मोदी की सुनामी थी। तभी तो शहर की जनता ने 15 साल से सांसद रहे कांग्रेस के पवन कुमार बंसल की बजाय मुझे इस पद के लिए चुना।

विज्ञापन


चंडीगढ़ से जीत दर्ज करने के बाद भाजपा की किरण खेर ने यह प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि शहर के लोग जीत के असली हकदार हैं। उन्होंने शहरवासियों और पार्टी वर्कर को उनकी जीत के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन


किरण खेर ने कहा कि अभी मंत्री बनने के बारे में उन्होंने कुछ नहीं सोचा है। कैबिनेट में जाने की बजाय शहरवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरना पहली प्राथमिकता होगी। खेर ने कहा कि चुनाव से पहले उन्होंने शहर की जनता से जो वायदे किए थे, पहले उन्हें पूरा करने का प्रयास करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर हाल में जीतना ही था लक्ष्य

kiran kher first interview after winning from chandigarh

किरण खेर ने कहा कि टिकट मिलने के बाद जिस दिन काले झंडों के साथ उनका शहर में स्वागत हुआ था, बस उसी दिन प्रण ले लिया था कि मुझे हर हाल में जितना है वो भी बड़े मार्जन के साथ।

ताकि जिन्होंने मुझे काले झंडे दिखाए, वहीं लोग बाद में मुझे ही जीत के लिए फूलों के हार पहनाएं। ध्यान रहें कि भाजपा से चंडीगढ़ लोकसभा टिकट से टिकट मिलने के बाद जब पहली बार किरण चंडीगढ़ आईं थी तो पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए थे। कुछ भाजपाइयों ने उनका काफी विरोध किया था। हालांकि बाद में सभी ने उन्हें समर्थन दे दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed