{"_id":"9e2848324c34290615f36feccb125efb","slug":"kidnapped-child-parents-not-found-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवा बच्चा मिला, मां-बाप का पता नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगवा बच्चा मिला, मां-बाप का पता नहीं
ब्यूरो, अमर उजाला/जालंधर
Updated Fri, 21 Nov 2014 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर से संदिग्ध हालत में लापता हुए 14 वर्षीय सुरजीत के माता-पिता का अभी तक पता नहीं चल पाया है। चाइल्ड हेल्पलाइन के अध्यक्ष सुरिंदर सैनी ने बताया कि बच्चा कर्नाटक से मिला है। कर्नाटक पुलिस बच्चे को जालंधर लेकर आ रही है, मगर जालंधर में रहने वाले बच्चे के माता-पिता का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। न ही किसी ने पुलिस से संपर्क साधा है कि उनका बच्चा गुम हुआ है।
उन्होंने कहा कि बच्चा खुद का नाम सुरजीत तो पापा का नाम जय राम और मां का नाम सुनीता बता रहा है। उसके पापा पाइप फिटिंग और मम्मी फैक्टरी में काम करती है। सैनी ने कहा कि बच्चे के अनुसार उसे कुछ लोग जालंधर से अगवा कर ले गए थे, लेकिन वह उनकी चुंगल से बच कर आ गया है। बच्चा खुद का घर शीतला मंदिर के पास बता रहा है। लेकिन अभी तक उसके घर का पता नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि बच्चे की फोटो मंगवाई गई है।
उससे सुरजीत के माता-पिता का पता किया जाएगा। इस बारे में पुलिस कंट्रोल रूम और डीसीपी नवीन सिंगला को जानकारी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि जालंधर के सभी थानों में सुरजीत की सूचना दी जा रही है। अगर शिकायत थाने में दर्ज होगी तो उसके माता पिता का पता चल सकता है। सैनी ने बताया कि उन्हें बंगलुरू से फोन आया था कि जालंधर का लापता बच्चा यहां पर मिला है। वह कर्नाटक पुलिस की मदद से उसे जालंधर भेज रहे हैं। सैनी के अनुसार कर्नाटक से चाइल्ड वेलफेयर काउंसिल की मैडम गिरजा ने उन्हें फोन किया था।