{"_id":"5b327a8c4f1c1b614d8b859c","slug":"khemka-targeted-on-cbi-s-investigation-of-seed-purchase-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीज खरीद घोटाले में खेमका ने सीबीआई पर कसा तंज, कहा- पांच साल से लटकी है जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीज खरीद घोटाले में खेमका ने सीबीआई पर कसा तंज, कहा- पांच साल से लटकी है जांच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 27 Jun 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
अशोक खेमका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के चर्चित बीज खरीद घोटाले को लेकर आईएएस अशोक खेमका ने सीबीआई पर निशाना साधा है। खेमका ने ट्वीट कर लिखा है कि 5 साल बीत जाने के बाद भी बीज घोटाले मामले की जांच अभी तक लटकी हुई हुई है। यह या तो अधिकारियों के योग्य न होने का नतीजा है या फिर कोई ऐसा बाहरी कारण है जो जांच को प्रभावित कर रहा है। जिसके चलते मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हो पा रही है।
हैरत की बात यह है कि सीबीआई ही इस मामले की जांच कर रही है। जिसे नीरव मोदी और विजय माल्या को पकड़ने जैसे अहम मामले सौपे गए हैं। अब खुद ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह जांच अधिकारियों की अयोग्यता है या कोई और कारण। खेमका ने अपने ट्वीट को पीएमओ व वित्त मंत्री अरुण जेटली को भी टैग किया है।
यह है मामला
हरियाणा बीज विकास निगम ने नवंबर, 2010 में एक लाख क्विंटल गेहूं बीज एनसीसीएफ और नैफेड के जरिए खरीदा था। इसमें से 10000 क्विंटल बीज नैफेड ने निगम को बेचा था जबकि शेष एनसीसीएफ ने। सीनियर आईएएस डॉ. अशोक खेमका ने इस बीज खरीद में पांच करोड़ रुपये की राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के पांच करोड़ रुपये की सब्सिडी के घपले की शिकायत सीबीआई से कर रखी है।
विज्ञापन
वहीं, खेमका के आरोपों पर नैफेड ने जांच की। जांच में नैफेड के एक मैनेजर और बीज विकास निगम के अफसरों की मिलीभगत बताई। हरियाणा सरकार ने इस जांच रिपोर्ट को गलत करार दिया और सरकार की तरफ से आपत्ति दर्ज कराई है।