एनआरआई को आतंकी कहने वाले अपने गिरेबान में झांके : केजरीवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि बादल और कैप्टन एक हैं, दोनों के आतंकियों से संबंध रहे हैं। एनआरआई को आतंकी कहने वाले यह लोग अपने गिरेबान में झांके।
मंगलवार को गुरु नगरी में केजरीवाल के रोड शो में हजारों की भीड़ जुटी तो उनका चेहरा खिल उठा। उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह और प्रकाश सिंह बादल दोनों को पुराना राजनीतिक साथी बताया और पंजाब में आतंकवाद व भ्रष्टाचार का जन्मदाता भी।
केजरीवाल ने कहा कि आप के लिए चुनाव में पंजाब आने वाले एनआरआई आतंकी नहीं हैं, उन्हें आतंकी कहने वालों की फोटो मेरे पास है। पंजाब का इतिहास गवाह है कि आतंक लाने वालों में कांग्रेस और शिअद-भाजपा ही जिम्मेदार है।
पंजाब में धर्म के अनादर के पीछे दोनों जिम्मेदार हैं। 1984 के दंगे कांग्रेस की देन थी तो 2016 में धार्मिक भावनाएं भड़काकर गोलियां चलवाने वाली बादल सरकार थी। कैप्टन-बादल अंदरखाते एक ही बात है। दोनों पंजाब को बारी-बारी से लूटना चाहते हैं।
'झाड़ू जब पड़ेंगे तब पता चलेगा'
केजरीवाल ने कहा कि विदेशों में रहने वाले एनआईआई अपने सुनहरे पंजाब के लिए चिंतित है। उनकी चिंता उन्हें अपने पंजाब के लिए पंजाब की धरती पर खींच लाई है, अगर वो आतंकी है तो फिर पंजाब में नशा बेचने वाले मंत्री व उनके साथी आतंकी नहीं है।
क्या ऐसे लोगों को पंजाब सरकार पनाह देती रही वो आतंकी नहीं हैं। क्या नशे के आतंक के जिम्मेदार आतंकी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आप की हसरत है कि पंजाब देश का सबसे संपन्न राज्य बने।
रोड शो शहर के अलग-अलग हिस्सों से होता हुआ हाल गेट तक पहुंचा। रोड शो में आप से लोकसभा चुनाव लड़ रहे उपकार सिंह संधू, विधायक का चुनाव लड़ रहे डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर, डॉ. अजय गुप्ता और सरबजीत सिंह मौजूद थे।
झाड़ू जब पड़ेंगे तब पता चलेगा
केजरीवाल रोड शो के दौरान मीडिया से बात करते समय आतंकी के घर रहने के मामले में तल्ख हो गए। कहने लगे कि पार्टी को बदनाम करने की साजिश है। शिअद-भाजपा व कांग्रेस के पास कोई मुद्दा है नहीं, बस उनकी जुबान पर केवल केजरीवाल है। पार्टी का झाड़ू पंजाब की राजनीति में गंदगी मिटाने आया है। ऐसे लोगों पर जब झाड़ू पड़ेंगे तब पता चलेगा आप क्या है।