{"_id":"5b165d374f1c1b684d8b4c5c","slug":"kathua-gangrape-case-hearing-in-pathankot-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठुआ गैंगरेप केस: कड़े पहरे में कोर्ट लाए गए आरोपी, 221 गवाह बनाए गए हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठुआ गैंगरेप केस: कड़े पहरे में कोर्ट लाए गए आरोपी, 221 गवाह बनाए गए हैं
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
Updated Tue, 05 Jun 2018 03:21 PM IST
विज्ञापन
कठुआ रेप केस के आरोपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट सेशन कोर्ट में सोमवार को बहुचर्चित कठुआ कांड की दूसरे दौर की सुनवाई हुई। सातों आरोपियों को कड़े पहरे में कोर्ट लाया गया। इससे पहले मामले की सुनवाई शनिवार को हुई थी। इस दौरान आरोपियों पर लगे चार्ज पर बहस हुई। बचाव पक्ष के वकील ने केस की सुनवाई के दौरान इस बात को उठाया कि कैमरा प्रोसीडिंग होने के कारण पुलिस कर्मियों का कोर्ट के अंदर उपस्थित रहना ठीक नहीं है।
इस पर एक्शन लेते हुए कोर्ट की ओर से सुनवाई के दौरान सिक्योरिटी में तैनात सभी सुरक्षा कर्मियों को बाहर रखा गया। इसके साथ ही डिस्ट्रिक्ट अटार्नी के अदालत में पेश होने को लेकर उन्होंने लिखित में दिया। सोमवार को सातों आरोपियों विशाल, एसपीओ सुरेन्द्र कुमार, दीपक खजूरिया, आनंद दत्ता, सांझी राम, तिलक राज और प्रवेश कुमार को कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच कोर्ट लाया गया।
डिफेंस के वकील एके साहनी ने सवाल उठाए कि सारे मामले की कैमरा प्रोसीडिंग चल रही है। बेहद संवेदनशील मामला होने के कारण इसमें आरोपियों के साथ-साथ 30-35 पुलिस मुलाजिमों का कोर्ट के भीतर तक जाना सही नहीं है। कठुआ रेप केस मामले की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुनवाई चल रही है।
विज्ञापन
पिछले 31 मई को पेशी के बाद तीन दिन तक आरोपियों पर चार्ज और केस हिस्ट्री पर सुनवाई चलती रही। इस केस में 221 लोगों को गवाह भी बनाया गया है और सभी लोगों की पेशी भी होगी। छह जून से चार्ज पर बहस शुरू हो जाएगी। मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे इस मामले पर दोबारा सुनवाई होगी।